{"_id":"6a4fbc10f366131130079208","slug":"the-chief-minister-will-gift-development-projects-worth-432-crore-today-ayodhya-news-c-97-1-ayo1044-153556-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मुख्यमंत्री आज देंगे 432 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मुख्यमंत्री आज देंगे 432 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
Thu, 09 Jul 2026 08:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 09 Jul 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
सभा स्थल और पंडाल का जायजा लेते अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह सोहावल ब्लॉक परिसर में बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित सिंह चौहान के पिता स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही वह 432.70 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसमें 217 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण शामिल है। वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
432 करोड़ 70 लाख 9 हजार रुपये की परियोजनाओं में 269 करोड़ 39 लाख 22 हजार रुपये की 131 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा, जबकि 163 करोड़ 30 लाख 87 हजार रुपये की 86 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। इन परियोजनाओं में पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन, कौशल विकास और ग्रामीण आधारभूत संरचना से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। शिलान्यास की जाने वाली प्रमुख परियोजनाओ में वृहद गो संरक्षण केंद्र (मऊ, तहसील बीकापुर) का निर्माण कार्य, नगर पंचायत बीकापुर की पेयजल एवं गृह संयोजन योजना, नगर पंचायत सुचितागंज (खिरौनी) पेयजल एवं गृह संयोजन योजना शामिल हैं। इसके अलावा एकीकृत विकास योजना के तहत विकास खंड सोहावल के ग्राम सुरवारी में सामुदायिक केंद्र भवन का निर्माण, कंपोजिट विद्यालय अर्थर (सोहावल) का उच्चीकरण एवं आधुनिकीकरण, विकास खंड तारुन के ग्राम रामपुर प्रताप में सामुदायिक केंद्र भवन का निर्माण भी शामिल है। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक और राजकीय पॉलिटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापना से संबंधित आवश्यक निर्माण कार्य भी शिलान्यास की सूची में हैं।
यह परियोजनाएं होंगी लोकार्पित
लोकार्पण की 86 परियोजनाओं में सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, जल निकासी, बिजली व्यवस्था, स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्य शामिल हैं। बीकापुर में जनपदीय ड्राइवर हाउस का निर्माण कार्य, राजकीय महाविद्यालय का निर्माण कार्य, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बरवा मसौधा में ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कार्य, अयोध्या– सुल्तानपुर मार्ग पर गेट कॉम्प्लेक्स (टीएफसीसी) के निर्माण कार्य, नगर पंचायत खिरौनी सुचितागंज सोहावल का पर्यटन विकास कार्य, मसौधा ब्लॉक के ग्राम अवानपुर सरोहा में ग्रामीण पर्यटन थीमेटिक गेट एवं पर्यटन सुविधा केंद्र का निर्माण कार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोहावल में आधुनिक कार्यशाला-प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण कार्य, पुराने डाक बंगले परिसर में 20 सूट कक्ष के निरीक्षण गृह एवं 60 से 70 व्यक्तियों के लिए मीटिंग हॉल के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
रातों रात बन गई 200 मीटर से ज्यादा नई सड़क
सोहावल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोहावल आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। हेलीपैड से मूर्ति स्थल तक लगभग 200 मीटर की एक नई पक्की सड़क भी बना दी गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक कीचड़ है। हजारों श्रमिक और बड़ी मशीनें तैयारियों में मशक्कत कर रहे हैं। सभा स्थल को पूरी तरह वॉटरप्रूफ किया जा रहा है। जिले की पांचों तहसीलों के एसडीएम, सुरक्षा व्यवस्था के आला अधिकारी, गैर जनपदों से आए पुलिस बल, पीएसी और कमांडो दस्ते ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। डीएम शशांक त्रिपाठी, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, विधायक डॉ. अमित चौहान सहित भाजपा की पूरी जिला इकाई मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए दिन-रात जुटी है। उधर, मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करने के लिए जनप्रतिनिधियों की ओर से ज्ञापनों का पुलिंदा तैयार किया जा रहा है। इनमें समदा पक्षी विहार का सुंदरीकरण, नगर पंचायत खिरौनी का नाम मां ज्वाला देवी के नाम पर करना और सोहावल रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर की मांग प्रमुख हैं। नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि राम सुमेर भारती ने नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए विकास योजनाओं की मांग की है। क्षेत्रवासियों को आशंका है कि यदि बारिश नहीं रुकी तो कार्यक्रम रद्द हो सकता है।