फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The Centre has taken a big step towards the politics of morality: Anupriya

नैतिकता की राजनीति की दिशा में केंद्र ने उठाया बड़ा कदम : अनुप्रिया

Sat, 23 Aug 2025 08:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 08:53 PM IST
विज्ञापन
The Centre has taken a big step towards the politics of morality: Anupriya
अयोध्या। केंद्रीय राज्य मंत्री और अपना दल एस की नेता अनुप्रिया पटेल ने कहा कि 130वां संविधान संशोधन विधेयक गृहमंत्री अमित शाह ने मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में पेश किया है। नैतिकता की राजनीति की दिशा में केंद्र की मोदी सरकार की ओर से बड़ा कदम उठाते हुए यह विधेयक लाया गया है। इसके पीछे मंशा है कि सरकार में पारदर्शिता और जवाबदेही हो।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री शनिवार को अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने यहां एक स्कूल में आयोजित अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी चीज होती है। मंत्री हो, मुख्यमंत्री हो, यहां तक की प्रधानमंत्री को भी इस कानून के दायरे में लाया गया है। किसी भी भ्रष्टाचार के आरोप में यदि आप 30 दिन तक जेल रहे तो पद छोड़ना होगा।
विज्ञापन


बिहार के चुनाव पर अनुप्रिया ने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार के सहयोग से डबल इंजन की सरकार ने वहां पर विकास का नया युग लाया है। बिहार हर दृष्टि से पिछड़ा हुआ था। मोदी और नितीश सरकार की योजनाओं से वहां की जनता के जीवन में बदलाव आया है। एनडीए गठबंधन पर एक बार फिर जनता अपने विश्वास की मुहर लगाएगी। उत्तर प्रदेश के 2027 के चुनाव पर कहा कि चुनाव में अभी समय है लेकिन अपना दल का संगठन हर जिले में मजबूती से काम कर रहा है। 2027 में हम पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। 2022 का चुनाव हो या 2017 का, प्रदेश की जनता ने एनडीए पर अपने विश्वास की मुहर लगाई है और 2027 का चुनाव भी एनडीए ही जीतेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed