फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The centenary year of the Kakori action will be celebrated from October 22

Ayodhya News: 22 अक्तूबर से मनाया जाएगा काकोरी एक्शन का शताब्दी वर्ष

Sun, 21 Sep 2025 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
The centenary year of the Kakori action will be celebrated from October 22
3- अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान  की बैठक में मौजूद पदा​​धिकारी- संगठन
अयोध्या। अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान 22 अक्तूबर से 19 दिसंबर तक काकोरी एक्शन का शताब्दी वर्ष मनाएगा। संस्थान का यह आयोजन शहीद अशफाक उल्ला की जयंती से शुरू होकर काकोरी एक्शन के शहादत दिवस तक चलेगा। संस्थान के अध्यक्ष जफर इकबाल की अध्यक्षता में शहर के एक होटल में रविवार को आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


बैठक में संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पांडेय ने कहा कि 2025 देश के इतिहास में शताब्दी वर्ष की तरह दर्ज किया जाएगा। इसी वर्ष काकोरी एक्शन के साथ कम्युनिस्ट पार्टी और आरएसएस की स्थापना हुई है। यह तीनों घटनाएं भारतीय संस्कृति, राजनीति और आजादी की लड़ाई के लिए यादगार इतिहास है। इनको नई पीढ़ी तक ईमानदारी से पहुंचाने का दायित्व संस्थान को निभाना है।
विज्ञापन


संस्थान के सचिव विश्व प्रताप सिंह ने बताया कि काकोरी एक्शन शताब्दी वर्ष समारोह में आयोजन समिति का गठन किया जाएगा। समिति में सभी राजनीतिक दलों, बुद्धिजीवी संगठन, सामाजिक संगठन व सांस्कृतिक संगठनों के अलावा प्रमुख समाजसेवियों को शामिल किया जाएगा। नवंबर में स्वतंत्रता संग्राम की घटनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को क्रांतिकारी शहीदों के इतिहास की जानकारी देने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को नकद इनाम और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। विभिन्न स्कूलों के गरीब छात्रों को नकद छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। शहादत दिवस पर अंध विद्यालय के छात्रों को वस्त्र प्रदान किया जाएगा। माटी रतन सम्मान चयन समिति की घोषणा 22 अक्तूबर और चयनित लोगों की घोषणा 22 नवंबर को की जाएगी।

बैठक में अरशद अफजाल खान, जसबीर सिंह सेठी, अमन गांधी, विकास सोनकर, इरफान अहमद, आनंद द्विवेदी, अब्दुल रहमान, जुनैद अहमद राईन व रोहित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed