फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The cause of unrest in the world is consumerism and the tendency to divide

Ayodhya News: विश्व में अशांति का कारण भोगवाद और विभाजन की प्रवृत्ति

Sat, 23 Aug 2025 08:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 23 Aug 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
The cause of unrest in the world is consumerism and the tendency to divide
अयोध्या। रायगंज स्थित जैन मंदिर में शनिवार को भगवान का भव्य महा मस्तकाभिषेक संपन्न हुआ। मंदिर के पीठाधीश स्वामी रवींद्रकीर्ति ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व में अशांति का कारण भोगवाद और विभाजन की प्रवृत्ति है। जब तक हम सम्यक आचार और सत्य-अहिंसा के मार्ग पर नहीं चलेंगे, तब तक शांति स्थापित नहीं हो सकती।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि जैन धर्म का मूल संदेश है, जीव दया, आत्म संयम और सहअस्तित्व। यदि मानव समाज इसे अपनाए तो विश्व शांति और समरसता स्वतः ही स्थापित होगी। इससे पहले जैन धर्म की सर्वाेच्च साध्वी ज्ञानमती के पावन सानिध्य में मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि के बीच भगवान के दिव्य स्वरूप पर जल, दूध, चंदन और पुष्पों से अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने आस्था और भक्ति भाव से मस्तकाभिषेक में भाग लिया और मंगल कामनाएं व्यक्त कीं। पूरा परिसर भक्ति-संगीत, जयकारों और धर्म की सुगंध से गूंजता रहा।
विज्ञापन

जैन मंदिर में हुए इस महा मस्तकाभिषेक ने श्रद्धालुओं को न केवल भक्ति से भर दिया, बल्कि जीवन में शांति, करुणा और संयम को आत्मसात करने का संदेश भी दिया। इस दौरान आर्यिका चंदनामती माता, पंडित विजय जैन, मनोज जैन, सुरेंद्र जैन समेत विभिन्न जिलों से आए श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed