फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The BJP and SP strengthen each other

Ayodhya News: भाजपा-सपा एक दूसरे को दूध पिलाकर करते हैं मजबूत

Mon, 05 Oct 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 05 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The BJP and SP strengthen each other
25 -बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते बसपा नेता दिलीप विमल -संगठन
तारुन। बसपा के अयोध्या मंडल मुख्य जोन प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने भाजपा और सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों दल एक-दूसरे को मजबूत करने का काम करते हैं। दोनों के बीच रात में मिलना-जुलना भी जगजाहिर है। बहुजन समाज के लोगों को इनसे सावधान रहने की जरूरत है। प्रदेश से भाजपा को बसपा ही हटा सकती है।
विज्ञापन

यादवपुर सरैया में बसपा सेक्टर नंसा की कार्यकर्ता बैठक में उन्होंने कहा कि बसपा शासनकाल में पिछड़ों और दलितों के हित में दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गईं। सपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद इन योजनाओं को बंद कर दिया। अब भाजपा भी सपा के पदचिह्नों पर चल रही है। विमल ने बसपा के नीले झंडे के नाम पर राजनीति करने वालों को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज को ऐसे लोगों से भी सावधान रहना होगा, जो भाजपा, सपा और कांग्रेस से अथाह धन लेकर बसपा को कमजोर करने में लगे हैं।
विज्ञापन

बैठक में गोसाईंगंज विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र कुमार गौतम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविंद्र कुमार भारती, पवन कुमार मिश्र, सेक्टर अध्यक्ष रामबचन, बंशराज, अजय प्रजापति, द्वारिका प्रसाद, सितारे हिंद, चंद्र प्रकाश, माधवराव और राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed