फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The accused who came to hear the sentence in the case of daughter's death died

Ayodhya News: बेटी की मौत के मामले में सजा सुनने आए आरोपी ने तोड़ा दम

Thu, 07 Mar 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 07 Mar 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
The accused who came to hear the sentence in the case of daughter's death died
अयोध्या। खुद की लाइसेंसी बंदूक से गोली चलने से हुई बेटी की मौत के मामले में फैसला सुनने कचहरी आए आरोपी वंश प्रकाश सिंह (60) की अदालत परिसर में मौत हो गई। मुकदमें में बुधवार को फैसला आना था।
विज्ञापन

घटना की सूचना पूरी कचहरी में फैल गई। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व मंत्री भी मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी नगर शैलेंद्र सिंह भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। न्यायिक अधिकारी प्रशांत शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सीओ सिटी के प्रयास से काफी देर बाद एंबुलेंस आई और वंश प्रकाश सिंह को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ता सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि कल्लू उर्फ वंश प्रकाश सिंह थाना कुमारगंज के पालपुर का निवासी थे। वर्ष 2016 में अपनी लाइसेंसी बंदूक की सफाई कर रहा थे। इस दौरान लापरवाही से फायर हो गया जिस कारण उनकी 10 वर्षीय बेटी की मौत हो गई थी। कल्लू उर्फ वंश प्रकाश सिंह चार मार्च को बयान के लिए न्यायालय आया था और छह मार्च को फैसला आना था। वह बुधवार दोपहर अदालत परिसर में अचानक बेहोश हो गए। उन्हें अस्पातल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पारस नाथ पांडेय के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने जनपद न्यायाधीश गौरव कुमार श्रीवास्तव से मिलकर घटना से अवगत कराया। न्यायालय परिसर में एक एंबुलेंस व एक डॉक्टर की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई, जिस पर जनपद न्यायाधीश ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed