{"_id":"68a9d5249ae067c2610b3429","slug":"teachers-created-ruckus-over-the-post-of-chief-controller-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-134038-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मुख्य नियंता की पोस्ट पर शिक्षकों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मुख्य नियंता की पोस्ट पर शिक्षकों ने किया हंगामा
Sat, 23 Aug 2025 08:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 23 Aug 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ़ वीके सिंह ने फेसबुक पेज पर एक विवादित पोस्ट कर दी। यह पोस्ट किसी ने महाविद्यालय के व्हाट्सएप ग्रुप पर डाल दी, जिसके बाद शिक्षक आक्रोशित हो गए और प्राचार्य ऑफिस के बाहर एकत्र कर नारेबाजी करने लगे। प्राचार्य ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया लेकिन हालात बिगड़ते देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
बताया गया कि मुख्य नियंता ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि साकेत महाविद्यालय के जो प्रोफेसर हैं उनकी प्रोफेसरशिप अवैध है। उन सबकी जांच होनी चाहिए। महाविद्यालय के शिक्षकों ने यह पोस्ट पढ़ी तो वे आक्रोशित हो गए और मुख्य नियंता के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पर कोतवाली प्रभारी मनोज शर्मा भी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। प्राचार्य प्रो़ दानपति तिवारी ने बताया कि आक्रोशित शिक्षकों को शांत कराया गया। मुख्य नियंता से पोस्ट डिलीट करा दी गई है, उन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। भविष्य में इस तरह की पोस्ट न डाली जाए इसकी हिदायत सभी को दी गई है।