फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Target to make 30 thousand women Lakhpati Didi

Ayodhya News: 30 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य

Sat, 03 Feb 2024 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 03 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Target to make 30 thousand women Lakhpati Didi
अयोध्या। अंतरिम बजट में लखपति दीदी योजना की घोषणा होने के साथ ही जिले में इस पर काम शुरू कर दिया गया है। सरकार की ओर से देशभर में तीन करोड़ महिलाओं को इस योजना का लाभ दिलाने की बात कही जा रही है। इसके लिए जिले के 11 ब्लॉकाें में संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चिह्नित किया जाने लगा है। ये प्रक्रिया पूर्ण होते ही महिलाओं काे प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित महिलाएं अपने कौशल के अनुसार रोजगार कर सकेंगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक सरिता वर्मा ने बताया कि सभी ब्लॉकों से करीब 30 हजार महिलाओं को चिह्नित किया जा रहा है। इन सभी महिलाओं को अलग-अलग प्रकार के कौशल विकास से जुड़े प्रशिक्षण दिए जाएंगे। इसमें कृषि, कुटीर व लघु उद्योग, डेयरी, तकनीकी, कंप्यूटर आदि की जानकारी दी जाती है। इसके बाद प्राप्त प्रशिक्षण के अनुसार महिलाएं अपना रोजगार करती हैं। उन्होंने बताया कि बीसी सखी, बीसी विद्युत और बीसी कृषि के माध्यम से पूर्व में ही कई महिलाएं एक लाख रुपये लाना सालाना रही हैं।
विज्ञापन


योजना से जुड़ने के लिए पात्रता
लखपति दीदी योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी महिला का राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह में जुड़ा होना जरूरी है। जिला प्रबंधक ने बताया कि स्वयं सहायता समूह में जुड़ने के लिए महिला गरीबी रेखा के नीचे होनी चाहिए। या फिर प्रधान अथवा सचिव की ओर से महिला को जोड़ने के लिए प्रमाणित किया जाए, तभी कोई समूह का सदस्य बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed