फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Surya Abhishek of Ramlala will not be possible this Ram Navami

Ayodhya : इस रामनवमी नहीं हो सकेगा रामलला का सूर्य अभिषेक, बैठक के बाद राममंदिर निर्माण समिति ने बताई यह वजह

Sat, 23 Mar 2024 07:44 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 23 Mar 2024 07:44 AM IST
सार

बैठक में मंदिर निर्माण के कार्यों व रामनवमी मेले की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के समक्ष इंजीनियरों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि राममंदिर समेत कई प्रकल्पों का काम 18 माह में पूरा हो जाएगा। इंजीनियरों ने यह भी बताया कि इस रामनवमी रामलला के सूर्य अभिषेक की योजना साकार नहीं हो सकेगी।

विज्ञापन
Surya Abhishek of Ramlala will not be possible this Ram Navami
अयोध्या में रामलला का दिव्य स्वरूप

विस्तार

राममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को समाप्त हुई। बैठक में मंदिर निर्माण के कार्यों व रामनवमी मेले की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के समक्ष इंजीनियरों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि राममंदिर समेत कई प्रकल्पों का काम 18 माह में पूरा हो जाएगा। इंजीनियरों ने यह भी बताया कि इस रामनवमी रामलला के सूर्य अभिषेक की योजना साकार नहीं हो सकेगी।

विज्ञापन


बैठक के बाद राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि इस बार रामनवमी पर भगवान सूर्य अपनी रोशनी से दोपहर 12 बजे रामलला का तिलक नहीं कर पाएंगे। इसके पीछे का कारण यह है राममंदिर के गर्भगृह के ऊपर का मुख्य शिखर के निर्माण का काम पूरा नहीं हो सका है। 
विज्ञापन


रामजन्मोत्सव का होगा लाइव प्रसारण
चंपत राय ने बताया कि रामनवमी मेले में 25 से 30 लाख भक्तों के आने की संभावना है।  इस समय लगभग सवा लाख भक्त रोजाना दर्शन कर रहे हैं। ट्रस्ट किसी भी भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए भक्तों के लिए बहु प्रवेश और निकास द्वार पर विचार कर रहा है। वहीं भक्त घर बैठे रामजन्मोत्सव के साक्षी बन सके इसके लिए लाइव प्रसारण की भी योजना बन रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रस्ट ने पहली बार स्वीकारा, पैसे लेकर हुए दर्शन
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पैसे लेकर रामलला का वीआईपी दर्शन कराने के मामले में नाराजगी जताई है। उन्होंने पहली बार स्वीकार किया कि पैसे लेकर दर्शन कराए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में दर्शन के लिए गैर कानूनी काम शुरू हो गया है। पुलिस प्रशासन कार्रवाई करे। अमर उजाला ने रामलला के वीआईपी दर्शन के नाम पर हो रही धन उगाही के मामले का खुलासा किया था। एक दिन पहले मंदिर की सुरक्षा में तैनात दो सिपाहियों को निलंबित किया जा चुका है।   

पैसे देकर दर्शन न करें श्रद्धालु
चंपत राय ने श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि पैसे देकर दर्शन न करें। पैसा लेकर दर्शन कराना अपराध है। जो भी लोग इस तरीके का कृत्य कर अयोध्या को बदनाम कर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। 


अमावा मंदिर में भी होंगे रामलला के दर्शन
राममंदिर से सटे अमावा मंदिर में भी अब भक्तों को रामलला के दर्शन प्राप्त होंगे। अमावा मंदिर में शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में 51 इंच के रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महावीर मंदिर के मुख्य पुरोहित भवनाथ झा के आचार्यत्व व अमावा मंदिर के मुख्य ट्रस्टी पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल के सानिध्य में हुई। अमावा मंदिर के प्रवेश द्वार पर भव्य मंदिर का निर्माण कर उसमें वियतनाम के संगमरमर से निर्मित रामलला की 51 इंच की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed