फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sunday Marred by Prolonged Power Cuts; Several Neighborhoods Face Hardship

Ayodhya News: लंबी कटौती से फीका रहा संडे, कई मोहल्लों में रही परेशानी

Sun, 31 May 2026 06:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Sunday Marred by Prolonged Power Cuts; Several Neighborhoods Face Hardship

विज्ञापन
अयोध्या। शहर के विभिन्न इलाकों में लंबी कटौती से लोगों का संडे फीका रहा। कहीं अनुरक्षण तो कहीं मरम्मत कार्यों और तकनीकी खराबी से लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में शाम तक आपूर्ति बहाल हुई, तब तक उपभोक्ता उमस भरी गर्मी में घंटों तक परेशान रहे।


सिविल लाइंस बिजली उपकेंद्र से जुड़े गुप्तार घाट क्षेत्र में अनुरक्षण कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। वहीं, चौक बिजली उपकेंद्र के अंगूरी बाग फीडर पर मरम्मत कार्य के कारण शाम 4:30 बजे से करीब तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। नियावां बिजली उपकेंद्र से जुड़े ककरही बाजार तिराहे पर परिक्रमा मार्ग निर्माण की जद में आ रहे ट्रांसफार्मर और बिजली के तारों को हटाने का कार्य किया गया। इसके लिए दोपहर करीब एक बजे से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन


उधर, लालबाग बिजली उपकेंद्र के वजीरगंज फीडर क्षेत्र में पार्षद जगत नारायण यादव के आवास के निकट एक मीटर में आग लगने से करीब आधे घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही। गुप्तार घाट निवासी महादेव यादव ने बताया कि पूरे दिन बिजली न रहने से इनवर्टर भी जवाब दे गया। गर्मी और उमस के बीच घरेलू कार्य प्रभावित हुए। अंगूरी बाग निवासी पूजा गुप्ता ने कहा कि शाम के समय बिजली गुल होने से सबसे अधिक परेशानी हुई। लोगों को पेयजल और अन्य जरूरी कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधीक्षण अभियंता विनय कुमार ने बताया कि अधितर स्थानों पर निर्धारित अनुरक्षण और विकास कार्यों के कारण आपूर्ति रोकी गई थी। सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed