फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   student from Ayodhya orchestrated his own kidnapping having his friends make calls to demand a ransom

छात्र ने खुद के अपहरण की रची साजिश: दोस्तों से कॉल करवाकर मांगी फिरौती, जानें कैसे हुआ मामले का खुलासा

Tue, 10 Feb 2026 06:36 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 10 Feb 2026 06:36 AM IST
सार

राजस्थान के जयपुर स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक कर रहे अयोध्या के छात्र ने खुद को किडनैप बताकर पिता से 90 हजार रुपये फिरौती मंगवाई। नगर कोतवाली पुलिस ने राजस्थान की पुलिस से संपर्क साधा तो मामले का खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन
student from Ayodhya orchestrated his own kidnapping having his friends make calls to demand a ransom
up police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जयपुर स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक कर रहे अयोध्या के छात्र ने खुद को किडनैप बताकर पिता से 90 हजार रुपये फिरौती मंगवाई। नगर कोतवाली पुलिस ने राजस्थान की पुलिस से संपर्क साधा तो मामले का खुलासा हुआ है। जयपुर की पुलिस के संपर्क करने पर छात्र के पिता राजस्थान रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


शहर के नाका निवासी एक व्यक्ति का बेटा जयपुर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक कर रहा है। रविवार की देर शाम उनके मोबाइल फोन पर बेटे के नंबर से कॉल आई। कॉल रिसीव करने पर सामने वाले ने उनके बेटे के अपहरण की जानकारी दी। बेटे को वापस करने के लिए कॉलर ने उनसे 90 हजार की फिरौती मांगी।
विज्ञापन


पिता ने नगर कोतवाली पुलिस को मामले से अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने राजस्थान के जयपुर की एक महिला आईपीएस से संपर्क साधा और प्रकरण की जानकारी दी। सोमवार की सुबह राजस्थान की पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। छात्र को किडनैप नहीं किया गया था, बल्कि उसने अपने पिता से ही धन ऐठने के लिए खुद के किडनैप होने की कहानी रची थी। उसने अपने ही मोबाइल फोन से अपने दोस्तों से फोन कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed