{"_id":"6a08949730f03b1ae40ccc94","slug":"state-of-the-art-atms-on-the-highway-travel-will-be-safer-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-149642-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: हाईवे पर अत्याधुनिक एटीएमएस, सफर होगा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: हाईवे पर अत्याधुनिक एटीएमएस, सफर होगा सुरक्षित
Sat, 16 May 2026 09:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 16 May 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग-27 के लखनऊ-अयोध्या और अयोध्या-गोरखपुर खंड पर एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एटीएमएस) स्थापित करने का निर्णय लिया है। यह परियोजना हाईवे को स्मार्ट और सुरक्षित बनाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत यह पहल की गई है।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद इस मार्ग पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। इससे यह मार्ग अब और अधिक व्यस्त हो गया है। एटीएमएस प्रणाली पूरे कॉरिडोर पर चौबीसों घंटे निगरानी रखेगी। यह दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाएगी और यात्रियों को वास्तविक समय की जानकारी देगी। एनएचएआई के अयोध्या परियोजना निदेशक अवनीत सिद्धार्थ ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परियोजना में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होगा। इसमें सीसीटीवी/पीटीजेड कैमरे, वेरिएबल मैसेज साइन बोर्ड और इमरजेंसी कॉल बॉक्स जैसे उपकरण लगेंगे। इनसे यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा मजबूत होगी।
इनसेट
हाईवे पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था
पूरे कॉरिडोर पर कुल 238 सीसीटीवी/पीटीजेड कैमरे लगाए जाएंगे, जो लगभग हर एक किलोमीटर पर स्थापित होंगे। हर दस किलोमीटर पर वीडियो इंसीडेंट डिटेक्शन सिस्टम (वाइड्स) और एएनपीआर कैमरे लगेंगे। ये ओवरस्पीडिंग और दुर्घटनाओं का स्वतः पता लगाकर अलर्ट जारी करेंगे। यात्रियों को जानकारी देने के लिए 18 वेरिएबल मैसेज साइन डिस्प्ले बोर्ड भी स्थापित होंगे। तत्काल मदद के लिए 122 इमरजेंसी कम्युनिकेशन सिस्टम और दो एटीएमएस कंट्रोल सेंटर भी बनेंगे।