फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SP's Ayodhya victory model is being presented in Bihar elections

Ayodhya News: बिहार चुनाव में पेश हो रहा अयोध्या से सपा की जीत का मॉडल

Sun, 09 Nov 2025 08:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 09 Nov 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
SP's Ayodhya victory model is being presented in Bihar elections
सतीश पाठक
विज्ञापन

अयोध्या। बिहार चुनाव में अयोध्या से सपा की जीत का मॉडल नमूने के तौर पर पेश हो रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद अवधेश प्रसाद समेत अन्य नेता मंच-माइक से इसे भाजपा की सांप्रदायिकता की राजनीति को झटका बताकर उदाहरण दे रहे हैं। लोगों से अयोध्या की तर्ज पर विकास के मुद्दे पर वोट की अपील कर रहे हैं।

2024 के लोकसभा चुनाव में राम मंदिर बनने के बावजूद भाजपा अयोध्या ही नहीं, बल्कि अवध की कई सीटें हार गई। खासतौर से अयोध्या की सामान्य सीट पर दलित प्रत्याशी अवधेश प्रसाद की जीत ने पूरे देश में हलचल मचा दी। इसके बाद विश्व पटेल पर अवधेश की ख्याति बढ़ी तो पार्टी ने उन्हें हर मोर्चे पर आगे किया।
विज्ञापन

बीते दिनों बिहार चुनाव में उन्हें सपा ने स्टार प्रचारक बनाया। चार नवंबर से ही वह बिहार की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर जनसभा, रोड शो, नुक्कड़ सभा व जनसंपर्क कर रहे हैं। हर सभा में अयोध्या से अपनी जीत का उदाहरण देकर वह भाषण शुरू करते हैं। बताते हैं कि अयोध्या को ही भाजपा राजनीति का केंद्र बना रही थी, लेकिन वहां की जनता ने विकास, सामाजिक न्याय और भाईचारे को प्राथमिकता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अयोध्या का बदलाव बिहार में भी दोहराने की अपील कर रहे हैं। बहरहाल, अयोध्या से उठी यह सियासी लहर अब बिहार की जमीन पर क्या रंग दिखाएगी, यह 14 नवंबर को आने वाला परिणाम तय करेगा।
अखिलेश यादव ने भी जनसभा में दी यही मिसाल
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को बिहार के जमुई में आयोजित जनसभा में अयोध्या का चुनाव जीतने की मिसाल दी। उन्होंने कहा कि अवधेश प्रसाद सिर्फ वहां से जीते हैं, जहां से भाजपा ने सांप्रदायिकता की राजनीति शुरू की, जहां से भाईचारा बिगाड़ने का काम किया, जहां से हिंदू-मुस्लिम को अलग करने का काम किया, उसी स्थान पर सांप्रदायिक राजनीति को अवधेश प्रसाद ने हराया। वहां से जीतकर पूरे देश में सौहार्द और सामाजिक न्याय का संदेश दिया है। यही कारनामा बिहार की जनता को भी करने की जरूरत है।


राम तो अवधेश पासी को लाए हैं : सांसद

चुनाव प्रचार में सांसद अवधेश प्रसाद हर मंच से कहते हैं कि कुछ लोग नारा देते थे 'हम राम को लाए हैं, हमें राम लाएंगे'। राम ने ऐसी मानसिकता के लोगों को जवाब दिया और अवधेश पासी को सांसद बनाकर लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed