{"_id":"69351b4e9768b12cd9044460","slug":"speeding-car-collided-with-tree-in-ayodhya-two-teenagers-died-while-young-man-in-critical-condition-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो किशोरों की मौत... युवक की हालत नाजुक; लखनऊ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो किशोरों की मौत... युवक की हालत नाजुक; लखनऊ रेफर
Sun, 07 Dec 2025 11:44 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:44 AM IST
सार
अयोध्या में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई। जबकि, एक युवक की हालत नाजुक है। उसे लखनऊ के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के अयोध्या में कैंट कोतवाली क्षेत्र के राजकीय उद्यान गुप्तार घाट के पास शनिवार की रात लगभग 2 बजे तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार दो किशोरों की मौत हो गई। जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि शहर के नाका पहाड़गंज निवासी राकेश सिंह का बेटा अक्षय (15), रिकाबगंज निवासी गीतेश विरानी का बेटा फागुनी (17) व देव नगर कॉलोनी, नवीन मंडी निवासी उदय नारायण अग्रहरि का बेटा हर्ष नारायण अग्रहरि (18) कार से निकले थे।
विज्ञापन
इस बीच देर रात लगभग 2 बजे राजकीय उद्यान के पास कार एक पेड़ से टकरा गई। तीनों को अस्पताल भेजवाया गया। वहां अक्षय और फागुनी को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण हर्ष नारायण को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन