फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SP workers protest against the disrespect shown to leaders' portraits

Ayodhya News: नेताओं के चित्रों के अपमान पर सपाइयों का प्रदर्शन

Mon, 03 Aug 2026 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 03 Aug 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
SP workers protest against the disrespect shown to leaders' portraits
कचहरी के बाहर विरोध दर्ज कराते सपा कार्यकर्ता।
अयोध्या। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद अवधेश प्रसाद समेत पार्टी नेताओं के चित्रों का अपमान करने के विरोध में सोमवार को सपाइयों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने बताया कि अयोध्या-फैजाबाद में कुछ साधु वेशधारियों और भाजपा समर्थित बताए जा रहे लोगों ने पार्टी नेताओं के चित्रों का अपमान किया। पुतला दहन किया गया। यादव ने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, पर राजनीतिक विरोध में सार्वजनिक अपमान स्वीकार्य नहीं।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी घटनाओं से सामाजिक सौहार्द और राजनीतिक वातावरण प्रभावित होता है। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव ने कहा कि असहमति लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन अभद्रता और अराजकता को राजनीतिक विरोध का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषियों पर कार्रवाई की मांग
पूर्व प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने अवधेश प्रसाद का अपमान पूरे दलित समाज का अपमान बताया। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां ने कहा कि लोकतंत्र संवाद, सम्मान और सहिष्णुता से चलता है। ज्ञापन में घटना की निष्पक्ष जांच, कानूनी कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। इस मौके पर पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा, जिला महासचिव बख्तियार खान, राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, शावेज जाफरी, अमृत राजपाल, राम सागर वर्मा, बलराम मौर्या, धर्मवीर वर्मा, बाबूराम गौड़, एजाज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed