Ayodhya News: काकोरी के मंदिर में दलित के साथ अभद्र बर्ताव, विरोध में सत्याग्रह करेंगे सपा सांसद अवधेश प्रसाद
काकोरी के मंदिर में दलित के साथ अभद्र बर्ताव के विरोध में सपा सांसद अवधेश प्रसाद सत्याग्रह करेंगे। प्रेसवार्ता करके उन्होंने सरकार को घेरा। साथ ही अयोध्या दीपोत्सव में न बुलाए जाने पर असंतोष व्यक्त किया।
विस्तार
रामनगरी अयोध्या में रविवार को प्रेसवार्ता करके सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा सरकार को घेरा। कहा कि लखनऊ में काकोरी के एक मंदिर में दलित के साथ आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अभद्र बर्ताव के विरोध में सत्याग्रह करेंगे। इसका एलान 16 नवंबर को शहीद ऊदा देवी पासी की पुण्यतिथि पर करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में दलितों के ऊपर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। जब पूरा देश दीपावली मना रहा था तब काकोरी में एक वृद्ध और बीमार दलित जो बगल के ही एक मंदिर के चबूतरे पर बैठा था और खांसते समय उसका मूत्र निकल गया, इसके बाद आरएसएस और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उसके गले पर पैर रखकर मूत्र पिलाया। इसको लेकर वह सत्याग्रह करेंगे।
राम मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम में बुलाया गया तो जाऊंगा
वहीं, अयोध्या के दीपोत्सव में उन्हें न बुलाए जाने पर कहा कि अगर उन्हें दीपोत्सव में बुलाया जाता तो वे सारा काम छोड़कर नंगे पांव दौड़ कर जाते, लेकिन भाजपा के नेताओं ने उन्हें नहीं बुलाया। 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में आमंत्रण के सवाल पर कहा कि अगर 25 नवंबर को मुझे बुलाया गया तो मैं जरूर जाऊंगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.