फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SP MP Awadhesh Prasad said there is no relief for farmers and common people On GST amendment

UP News: GST संशोधन पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद की तीखी प्रतिक्रिया, बोले- किसानों और आम जनमानस को कोई राहत नहीं

Fri, 05 Sep 2025 03:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 Sep 2025 03:34 PM IST
सार

जीएसटी संशोधन पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि इस बदलाव से किसानों और आम जनमानस को कोई राहत नहीं मिली है। सच्चाई यह है कि गरीब और किसान लगातार परेशान हैं। 

विज्ञापन
SP MP Awadhesh Prasad said there is no relief for farmers and common people On GST amendment
सपा सांसद अवधेश प्रसाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अयोध्या में समाजवादी पार्टी से सांसद अवधेश प्रसाद ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जीएसटी संशोधन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में जीएसटी में राहत देना चाहती है तो सबसे पहले किसानों पर लग रहे कर को हटाए। किसान आज भी खाद, कीटनाशक और कृषि यंत्रों पर जीएसटी चुकाने के लिए मजबूर हैं। यह उनके ऊपर अतिरिक्त बोझ है, जबकि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के दावे करती है। 

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि इस संशोधन से आम जनमानस को कोई राहत नहीं मिल रही है। यदि सरकार की नियत साफ है तो उसे उन वस्तुओं पर जीएसटी हटाना चाहिए, जिनका उपयोग आम लोग करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल दिखावा कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि गरीब और किसान लगातार परेशान हैं। 

विज्ञापन

जरूरी वस्तुओं को जीएसटी से मुक्त करना चाहिए- अवधेश प्रसाद

अवधेश प्रसाद ने अफसोस जताते हुए कहा कि इस सरकार में तो कफन पर भी जीएसटी लगाया गया है। यह स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। देश में करीब 90 करोड़ लोग राशन पर निर्भर हैं, लेकिन इस जीएसटी संशोधन से उनकी आर्थिक हालत में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सरकार को ईमानदारी से किसानों और गरीब वर्ग के लिए कदम उठाने चाहिए। जरूरी वस्तुओं को जीएसटी से मुक्त करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed