फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Somewhere a tree fell and somewhere a fuse blew, there was a power outage

Ayodhya News: कहीं गिरा पेड़ तो कहीं उड़े फ्यूज, गुल रही बिजली

Mon, 15 Sep 2025 08:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 15 Sep 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
Somewhere a tree fell and somewhere a fuse blew, there was a power outage
7-खुर्दाबाद में बिजली के तार पर गिरा पेड़।-विभाग
अयोध्या। झमाझम बारिश के बीच सोमवार को कई इलाकों में बिजली संकट बरकरार रहा। कई जगह बिजली के तार पर पेड़ और टहनियां गिरने से आपूर्ति बाधित रही तो कहीं-कहीं बारिश के बीच ब्रेकडाउन रहा। हालांकि, बिजली कर्मियों ने भीगते हुए मरम्मत करके शीघ्रता से आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन

चौक बिजली उपकेंद्र से जुड़े धारा रोड फीडर के खुर्दाबाद में सोमवार की सुबह 11:30 बजे 11 हजार लाइन के तार पर पेड़ गिर गया। इस वजह से फीडर से जुड़े तीन ट्रांसफार्मरों पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अवर अभियंता नरेश जायसवाल ने बताया कि लाइनमैन की टीम मौके पर रवाना हुई और बारिश के दौरान ही टहनियों की छंटाई करके हटाया गया। लगभग डेढ़ घंटे में ही आपूर्ति बहाल हुई। हालांकि, मौसम में नमी की वजह से उपभोक्ताओं को अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

सिविल लाइन उपकेंद्र के रिकाबगंज फीडर में ब्रेकडाउन से सुबह 11:05 बजे बिजली गुल हो गई। एसडीओ सिविल लाइन संजय सैनी के निर्देशन में बिजली कर्मियों ने लगभग 25 मिनट में ही आपूर्ति बहाल कराई। नियावां उपकेंद्र से जुड़े अफीम कोठी फीडर में सुबह 11:40 बजे ब्रेकडाउन से लगभग डेढ़ घंटे तक बिजली गुल रही। लालबाग बिजली उपकेंद्र में दोपहर एक बजे 33 हजार लाइन का फ्यूज उड़ने से आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली कर्मियों ने भीगते हुए सीढ़ी लगाकर फाॅल्ट को दुरुस्त किया और थोड़ी देर में ही आपूर्ति बहाल हुई। दोपहर में लगभग 03:30 बजे जीआईसी फीडर का फ्यूज उड़ने से आधे घंटे तक बिजली गुल रही। नियावां बिजली उपकेंद्र से जुड़े नया पुरवा में ट्रास्फार्मर खराब होने से शाम पांच बजे से आठ बजे तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता मनीष चौबे ने बताया कि बारिश के दौरान कई इलाकों में छोटी-मोटी समस्याएं हुई हैं, लेकिन पहले से अलर्ट टीम ने तेजी से फाल्ट दुरुस्त करके आपूर्ति बहाल कराया। कहीं पर भी लंबे समय तक शटडाउन की नौबत नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed