{"_id":"68c059c19f549948af067ac0","slug":"so-far-rs-1400-crore-has-been-spent-on-the-construction-of-ram-mandir-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1376239-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: राम मंदिर निर्माण पर अब तक 1400 करोड़ रुपये खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: राम मंदिर निर्माण पर अब तक 1400 करोड़ रुपये खर्च
Tue, 09 Sep 2025 10:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
17-राम मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते नृपेंद्र मिश्र - ट्रस्ट
अयोध्या। राम मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है। राम मंदिर निर्माण पर अब तक 1400 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसमें से 1100 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। यह जानकारी राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने मंगलवार को दी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के तीनों तल तैयार हो चुके हैं। मंदिर में लिफ्ट लगाने का काम चल रहा है।
उन्होंने सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान बताया कि राम मंदिर निर्माण कार्य की धीमी गति को देखते हुए मंदिर निर्माण की कार्यदायी संस्था एलएंडटी और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। अब ये दोनों कंपनियां मार्च 2026 तक काम करेंगी, जबकि पहले इनका कार्यकाल सितंबर 2025 तक तय था।
उन्होंने बताया कि परकोटा का निर्माण कार्य अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। परकोटा व राम मंदिर की दीवारों पर म्यूरल का भी काम अक्तूबर के अंत तक पूरा हो जाएगा। राम मंदिर के शिखर पर पताका फहराने की तिथि 25 नवंबर प्रस्तावित है। यह समारोह रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पुनरावृत्ति नहीं होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में बनने वाले म्यूजियम की 20 गैलरियों पर लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इन गैलरियों में रामायण काल से लेकर राम मंदिर आंदोलन तक की झलकियां दिखाने की योजना है। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अत्याधुनिक उपकरण खरीदे जा चुके हैं। अब इन्हें स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। सुरक्षा इंतजाम इतने पुख्ता होंगे कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को पूरी तरह सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।