{"_id":"65c52f291f13a2a09d0d3f86","slug":"shri-ram-and-ayodhya-dham-ayodhya-news-c-97-1-lu11008-109866-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: एक दूसरे के पूरक हैं श्रीराम और अयोध्या धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: एक दूसरे के पूरक हैं श्रीराम और अयोध्या धाम
Fri, 09 Feb 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। तुलसी उद्यान में बृहस्पतिवार को रामोत्सव के तहत पुस्तक पर चर्चा और सगुण निर्गुण राम कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदीप तिवारी के गायन ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद श्रीराम की अयोध्या पुस्तक पर विशेष परिचर्चा हुई। पुस्तक के लेखक जितेंद्र कुमार सिंह से शिवेश प्रताप ने वार्ता की। जितेंद्र कुमार ने परिचर्चा में दर्शकों को बताया कि श्री राम और अयोध्याधाम एक दूसरे के पूरक हैं। अपने जन्म के पूर्व भी श्रीराम अयोध्या के संपर्क में थे। उनके जन्म के लिए ही अयोध्या नगरी बसाई गई थी। अयोध्या विश्व की प्रथम राजधानी है। आखिर में संत कबीर अकादमी के निदेशक आशुतोष द्विवेदी ने कलाकारों का सम्मान किया। इस मौके पर अभय निर्भीक, रामायण धर द्विवेदी व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन