{"_id":"65e8b23e99106ec45c0b869d","slug":"sex-racket-running-in-illegal-spa-busted-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-111104-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अवैध स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अवैध स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
Wed, 06 Mar 2024 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र में रामपथ पर अवैध स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से मामले का खुलासा होने पर कैंट पुलिस ने स्पा सील कर दिया है। साथ ही संचालक, मैनेजर समेत तीन लोगों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष कैंट संजय मौर्य ने बताया कि मंगलवार की देर शाम यूट्यूब के जरिये नियांवा चौराहे के पास रामपथ पर अवैध रूप से गोल्डन डोर स्पा एंड सैलून चलने की जानकारी मिली थी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया सेल के हाथ लगा। इस वीडियो में एक महिला उस स्पा सेंटर में मिलने वाली सर्विस की बात कह रही थी। इस वीडियो से स्पष्ट हुआ कि स्पा में अनैतिक देह व्यापार चल रहा है। इसे गंभीरता से संज्ञान में लेकर मीरनघाट चौकी इंचार्ज शिवानंद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्पा सेंटर पर छापेमारी करके सील कराया है। स्थानीय लोगों ने भी इसमें स्पा सेंटर की आंड़ में देह व्यापार का आरोप लगाया है। स्पा संचालक पवन कुमार, मैनेजर ईशा गौतम, अंकित व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।