फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sex racket busted in guest house, 14 arrested including 11 women

Ayodhya News: गेस्ट हाउस में पकड़ा गया सेक्स रैकेट, 11 महिलाओं संग 14 गिरफ्तार

Sat, 20 Sep 2025 09:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 20 Sep 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
Sex racket busted in guest house, 14 arrested including 11 women
6-शहर के फतेहगंज, खीरगली ​स्थित गेस्ट हाउस पर छापा मारने के बाद खड़ी पुलिस।-सोशल मीडिया
अयोध्या। शहर के फतेहगंज, खीर गली स्थित राणी सती गेस्ट हाउस में पिछले एक साल से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस काले कारोबार में लिप्त 11 महिलाओं समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पांच लोग भाग निकले, जिनकी तलाश की जा रही है। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार की देर रात लगभग 11:30 बजे यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

खीर गली निवासी गणेश अग्रवाल का इसी गली में राणी सती गेस्ट हाउस संचालित है। गेस्ट हाउस में गोरखपुर, बिहार, दिल्ली आदि जगहों से महिलाएं लाकर वह जिस्म का काला कारोबार कराता था। इस धंधे में गणेश के साथ बीकापुर के असकरनपुर, सिसौली निवासी पप्पू और नंदौपुर निवासी मयाराम भी शामिल थे। यह महिलाएं स्थायी रूप से इसी मकान में रहती थीं, सिर्फ ग्राहक बाहर से आते-आते रहते थे।
विज्ञापन

शुक्रवार रात सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला और नगर कोतवाली टीम ने गेस्ट हाउस में छापा मारा। इस दौरान चौथे मंजिल पर 11 महिलाएं देह व्यापार में लिप्त मिलीं। सभी महिलाओं, गणेश और उसके दोनों सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि, महिलाओं के साथ कमरों में मौजूद पांच लोग पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। सीओ सिटी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान महिलाओं के पास से 1.62 लाख रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार और गोरखपुर की थीं अधिकांश महिलाएं
जिस्म के काले कारोबार में संलिप्त महिलाएं बाहर से लाई जाती थीं। मौके से पकड़ी गईं महिलाओं में से पांच गोरखपुर, पांच बिहार और एक दिल्ली की रहने वाली है। उनके यहीं पर निवास करने से बाहर के लोग इसका अंदाजा नहीं लगा पाते थे।

दलाली भी करते थे भागने वाले युवक
पुलिस के अनुसार महिलाओं के साथ मौजूद पांच लोग उनके ग्राहक तो थे ही, उनके लिए दलाली भी करते थे। उनका गेस्ट हाउस में रोज आना-जाना था। इसीलिए उनकी पहचान आसानी से हो गई है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। इनमें अधिकांश लोग इसी जिले के बताए जा रहे हैं।

देह व्यापार से गणेश ने बनाई कीमती संपत्तियां
मोहल्ले और पुलिस सूत्रों के अनुसार देह व्यापार के इसी काले धंधे की बदौलत गेस्ट हाउस मालिक गणेश ने कीमती संपत्तियां बना लीं। हाल ही में उसने गेस्ट हाउस के पीछे लगभग 60 लाख में एक मकान खरीदा है। इसके अलावा दो अन्य मकान इसी मोहल्ले में हैं। उसका परिवार कुछ समय पहले इसी गेस्ट हाउस में रहता था, लेकिन अब उसे दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश
स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश देखा गया। हमारे प्रतिनिधि से एक महिला ने बताया कि यह गली गंदे धंधे के लिए मशहूर थी। उनके घरों में लोग रिश्ता तक लेकर नहीं आते थे। पूर्व में इसकी कई बार शिकायत की गई, लेकिन स्थानीय पुलिस अनसुना कर देती थी। इतना ही नहीं, आरोपी को मोहल्ले वाले का नाम भी बता दिया जाता था, जिससे वह आए दिन विवाद खड़ा करता था।


गेस्ट हाउस सील कराने की तैयारी
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि अवैध रूप से संचालित गेस्ट हाउस को सील करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों का चालान किया जा रहा है। महिलाओं के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed