फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Saryu again reached above the red mark, there was commotion in the Terai region

Ayodhya News: फिर लाल निशान से ऊपर पहुंची सरयू, तराई में मची हलचल

Wed, 20 Aug 2025 09:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 20 Aug 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
Saryu again reached above the red mark, there was commotion in the Terai region
अयोध्या। बरसाती पानी और पहाड़ी इलाकों से लगातार आ रहे तेज बहाव के कारण सरयू नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के लाल निशान को पार कर गया है। नदी के उफान ने तराई के गांवों में हलचल मचा दी है। निचले इलाकों में बसे लोग घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को विवश हो रहे हैं। जलस्तर बढ़ने से सरयू किनारे बसे गांवों में कटान का खतरा भी मंडराने लगा है। कई जगह खेतों में पानी भरने से किसानों की फसलें डूबने लगी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तटबंध मजबूत करने और राहत कार्य तेज करने की मांग की है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार शाम 06:00 बजे सरयू का जलस्तर 92़ 88 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो कि लाल निशान 92़ 73 मीटर से 15 सेमी ऊपर है। हालांकि जलस्तर में व़ृद्धि का क्रम खतरे के निशान से 15 सेमी ऊपर पहुंचकर ठहर गया है। तटीय इलाकों में कटान का खतरा बढ़ गया है। बढ़ते पानी को देखकर लोग सहमे हुए हैं। बाढ़ खंड के अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर पर लगातार नज़र रखी जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों में टीमें भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed