फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sankat Mochan Sena is delivering Hanumangarhi Prasad to every corner of the country

Ayodhya News: देश के कोने-कोने में हनुमानगढ़ी का प्रसाद पहुंचा रही संकट मोचन सेना

Wed, 06 Mar 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 06 Mar 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sankat Mochan Sena is delivering Hanumangarhi Prasad to every corner of the country
अयोध्या। रामनगरी की सिद्धपीठ श्रीहनुमानगढ़ी का प्रसाद डाक विभाग के माध्यम से देश के किसी भी कोने में बैठे श्रद्धालुओं को आसानी से उपलब्ध करवाया जा रहा है। 251 और 551 रुपये का ई-मनीऑर्डर डाक विभाग को भेजकर श्रद्धालु हनुमानगढ़ी मंदिर में चढ़ा हुआ प्रसाद घर बैठे मंगवा रहे हैं। प्रधान डाकघर में प्रसाद संकट मोचन सेना की ओर से भेजा जाता है।
विज्ञापन

सिद्धपीठ श्रीहनुमानगढ़ी के शीर्ष महंत ज्ञान दास के उत्तराधिकारी और संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास ने कहा कि हमारी सेना हमेशा लोगों की सेवा, सुरक्षा व सनातन धर्म की रक्षा के लिए संकल्पित है। भक्तों को प्रसाद बिल्कुल साफ-सफाई से डाक विभाग के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। इस योजना से करोड़ों भक्त श्रीहनुमानजी का भोग प्राप्त कर पाएंगे। संकट मोचन सेना के कार्यकर्ता शिवम श्रीवास्तव ने बताया कि करीब दस कार्यकर्ताओं की टीम प्रसाद को पैक करती है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में प्रसाद के डिब्बे देश के कोने-कोने में भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

भक्तों को भेज रहे दो प्रकार के प्रसाद
हनुमानगढ़ी के पुजारी हेमंत दास ने बताया कि भक्तों को दो प्रकार का प्रसाद भेजा जाता है। एक संकट मोचन प्रसाद है, जिसकी कीमत 251 रुपये है। इसमें महावीरी, हनुमान जी का चित्र, अयोध्या दर्शन बुक व देशी घी का लड्डू रहता है। दूसरा महावीर प्रसाद है, कीमत 551 रुपये है। इसमें देशी घी लड्डू, तुलसी माला, हनुमान जी का यंत्र महावीरी व हनुमान जी का चित्र होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed