{"_id":"6a24367ac2f353023a08ef7c","slug":"salaries-of-officials-and-employees-withheld-accountant-suspended-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-151258-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अधिकारियों एवं कर्मचारियों का वेतन रोका, लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अधिकारियों एवं कर्मचारियों का वेतन रोका, लेखपाल निलंबित
Sat, 06 Jun 2026 08:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 06 Jun 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में तहसील सोहावल में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर भी उपस्थित रहे। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनपद की सभी तहसीलों में कुल 1063 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 94 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का वेतन रोकते हुए, एक लेखपाल को निलंबित करने का आदेश डीएम ने दिया।
संपूर्ण समाधान दिवस जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी धनंजय सिंह का माह जून का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन तिवारी एवं अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड एस.पी. भारती के विलंब से उपस्थित होने पर उनसे भी स्पष्टीकरण मांगा गया। सीमांकन संबंधी धारा-24 की पत्रावलियों में समय से पैमाइश न करने के कारण राजस्व निरीक्षक मसौधा ध्रुवराज यादव पर कार्रवाई करते हुए उनका माह जून का वेतन अवरुद्ध करने के निर्देश दिए गए। इसी तरह लेखपाल रजनीश के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनका माह जून का वेतन अवरुद्ध किया गया।
इब्राहिमपुर कदई निवासी अमरेश सिंह की ओर से सार्वजनिक भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत को भी संज्ञान में लेते हुए जांच कराई गई। प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर लेखपाल बृजेश कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप जनता को त्वरित राहत उपलब्ध कराई जाए।