{"_id":"6a5a543fd744b28d30072fa0","slug":"rural-childrens-talent-showcased-in-competition-vice-chancellor-boosts-their-morale-ayodhya-news-c-97-1-ayo1035-154126-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: प्रतियोगिता में दिखी ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा, कुलपति ने बढ़ाया हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: प्रतियोगिता में दिखी ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा, कुलपति ने बढ़ाया हौसला
Fri, 17 Jul 2026 09:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 17 Jul 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता का अवलोकन करते कुलपति।
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय 10 अगस्त को अपना 28वां दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा। इस समारोह से पहले विश्वविद्यालय ने विभिन्न शैक्षिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इनमें गोद लिए गए गांवों के प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ये प्रतियोगिताएं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर आयोजित की गईं। कुलपति ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में डिली गिरधर, सिधौना, जोरियम, गोकुला और बिरौली झाम गांवों के विद्यालयों में कार्यक्रम हुए। कुलपति ने प्रतिभागी बच्चों से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति क्षमता को निखारने का प्रभावी माध्यम हैं। कुलपति ने बच्चों को भविष्य के लिए प्रेरित किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 10 अगस्त को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति सम्मानित करेंगी। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना और उनकी छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना है।
छात्र-छात्राओं के बीच निबंध, काव्य लेखन, चित्रकला, भाषण, देशभक्ति गीत और लोक नृत्य जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 वर्ग में युवराज मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 3 से 5 वर्ग में प्रांजल प्रथम रहे। काव्य प्रतियोगिता में आंचल और शुभम ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
चित्रकला में संध्या सिंह और नैन्सी पांडेय विजेता रहीं। भाषण प्रतियोगिता में अंश और प्रांजलि सिंह ने जीत हासिल की। इन प्रतियोगिताओं में कुल मिलाकर सैकड़ों छात्रों ने भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कृषि अधिष्ठाता प्रतिभा सिंह, संजीत कुमार, सत्यव्रत सिंह, नवाज खान, शशांक सिंह, सुप्रिया और अजय त्रिपाठी ने कार्यक्रम में सहयोग किया। इन सभी ने मिलकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की और उसे सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया।