फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rs 31 lakhs were robbed by luring people with the promise of double the interest

Ayodhya News: दोगुना ब्याज देने का लालच देकर हड़पे 31 लाख रुपये

Tue, 02 Sep 2025 09:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 02 Sep 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
Rs 31 lakhs were robbed by luring people with the promise of double the interest
मिल्कीपुर। किसी बैंक की तुलना में दोगुना ब्याज देने का लालच देकर दो लोगों ने 31 लाख रुपये हड़प लिए। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खानपुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने एसएसपी को इस बारे में शिकायती पत्र सौंपा था।
विज्ञापन


उन्होंने पत्र में बताया कि कुचेरा बाजार निवासी रंजीत मौर्य व बैजनाथ मौर्य उनके घर आते-जाते थे। इन लोगों ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि हम लोगों ने शिवा स्टाक ट्रेडर्स व मीत एसएसजी मैन्यूफैक्चर प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी खोली है, जो भारतीय रिजर्व बैंक से मान्यता प्राप्त है। दोनों ने खुद को कंपनी का निदेशक बताते हुए कहा कि कंपनी में निवेश करेंगे तो किसी भी बैंक की तुलना में दोगुना ब्याज देंगे।
विज्ञापन


इस पर विश्वास करके रंजीत मौर्य के खाते में 12 नवंबर 2018 को चार लाख, एक दिसंबर 2018 को एक लाख, एक जनवरी 2019 को 2.5 लाख, इसी दिन दोबारा एक लाख, चार जुलाई 2019 को तीन लाख व 15 जुलाई 2019 को दो लाख रुपये भेजा। इसी तरह शिवा स्टाक ट्रेडर्स के खाते में 22 फरवरी 2019 को 1.5 लाख, 20 फरवरी 2019 को 4.5 लाख, 21 जनवरी 2019 को आठ लाख व 31 जनवरी 2019 को 1.5 लाख रुपये भेजे। मीत एसएसजी मैन्यूफैक्चर कंपनी के खाते में 31 अगस्त 2019 को दो लाख, कुल 31 लाख रुपए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय पर पैसा न लौटाने पर संपर्क किया तो खाते में एक लाख दो हजार रुपये वापस किया। 30 मार्च 2024 को 25 लाख रुपये की चेक 30 जून 2025 की तारीख डालकर दी। दो जुलाई 2025 को भुगतान के लिए अपने खाते में चेक जमा किया तो बैंक से सूचना मिली कि जिस बैंक का चेक है, उसका विलय इंडियन बैंक में हो गया है। चेक का भुगतान नहीं किया गया।




इस तरह शिवा स्टाक ट्रेडर्स व मीत एसएसजी मैन्यूफैक्चर के एमडी व निदेशक रंजीत व बैजनाथ मौर्य ने धोखाधड़ी करके 31 लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद गलत चेक के बारे में पूछने पर गाली व जान से मार डालने के साथ फर्जी मुकदमे मे फसाने की धमकी देते हैं। थाना प्रभारी इनायत नगर रतन शर्मा ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed