फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Roads and drains in Pandit Deendayal Ward to be repaired at a cost of 4.34 crore

Ayodhya News: पंडित दीनदयाल वार्ड की सड़कें व नालियां 4.34 करोड़ से होंगी दुरुस्त

Tue, 04 Aug 2026 08:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 04 Aug 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
Roads and drains in Pandit Deendayal Ward to be repaired at a cost of 4.34 crore
अयोध्या। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए करीब 4.34 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे सीसी सड़कों और नालियों का निर्माण होगा।
विज्ञापन

नगर निगम का निर्माण विभाग इन कार्यों को कराएगा। हालांकि, अभी तक कोई काम शुरू नहीं हुआ है। पार्षद विश्वजीत यादव ने बताया कि कोरखाना, लोधी का पुरवा और नंदापुर जैसे कई इलाकों में वर्षों से जलभराव और खराब सड़कों की समस्या है। हल्की बारिश में भी रास्तों पर पानी भर जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित होता है। इन कार्यों के पूरा होने से जलनिकासी व्यवस्था सुधरेगी। इससे करीब तीन हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। अपर नगर आयुक्त नागेंद्र नाथ ने बताया कि कार्यों को जल्द शुरू करने के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन


इनसेट-
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से नील गोदाम में 44.92 लाख और नोखे का पुरवा में 68.10 लाख रुपये शामिल हैं। भीखपुर गांव में 31 लाख, लोधी का पुरवा में 12.44 लाख, कोरखाना में 29.45 लाख और मिर्जापुर माफी में 23.93 लाख भी कार्य होंगे। पुनरुद्धार एवं विस्तारीकरण योजना से कौशलपुरी में 16.93 लाख और 22.45 लाख, शारदा विहार में 15.75 लाख और गोकुलधाम में 67.11 लाख सहित सात स्थानों पर काम होगा। चंदन बाग में 17.61 लाख, नंदापुर में 20.82 लाख, कोरखाना में 22.03 लाख और कैलाशपुरी में 25.31 लाख व 15.94 लाख रुपये से सड़क-नाली का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed