फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Road digging becomes a nightmare during the rains

Ayodhya News: बारिश में सड़कों की खुदाई बनी आफत

Mon, 20 Jul 2026 09:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 20 Jul 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
Road digging becomes a nightmare during the rains
शांतिपुरम कॉलोनी में गहरी सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क
अयोध्या। शहर में दो दिनों से हो रही बारिश के बीच सीवर, सड़क और नाला निर्माण कार्य लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं। जिन सड़कों को विकास के लिए खोदा गया था, वे अब कीचड़, गड्ढों और जलभराव में बदल चुकी हैं। कई स्थानों पर निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है तो कहीं मिट्टी डालकर छोड़ दी गई है। पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन


शांतिपुरम कॉलोनी में अमृत योजना-2 के तहत गहरी सीवर लाइन बिछाने का कार्य पिछले 15 दिनों से चल रहा है। करीब 300 मीटर तक का काम पूरा नहीं हो सका है, जबकि आगे भी सीवर लाइन डाली जानी है। करीब दो हजार की आबादी प्रभावित है। स्थानीय निवासी अरुण कुमार यादव ने बताया कि मुख्य रास्ता बंद होने से घर पहुंचने के लिए करीब दो किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। वैकल्पिक मार्ग भी पहले की खुदाई के कारण कीचड़ और फिसलन से भरा है, जहां लोग आए दिन गिर रहे हैं। नाका मुख्य मार्ग पर कई महीनों से गहरी सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। बारिश के बाद कीचड़ के बीच कई वाहन फंसते रहे, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। सरस्वतीपुरम कॉलोनी में भी यही हाल है।
विज्ञापन


जनौरा के अहिराना टोला में तीन दिन पहले सड़क पर मिट्टी डाली गई थी। वह अब बारिश में दलदल बन गई है। लोग सड़क छोड़कर नाली की संकरी पटरी से आने-जाने को मजबूर हैं। पटरी भी कई जगह खुली है। उस पर जमी मिट्टी से फिसलन बढ़ गई है, जिससे छोटे बच्चे स्कूल जाते समय गिर रहे हैं। स्थानीय निवासी परशुराम यादव ने बताया कि बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों का निकलना सबसे मुश्किल हो गया है। वहीं, जनौरा मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण के कारण कई महीनों से सड़क पर पानी भरा हुआ है। बारिश के बाद लोगों को नाले के गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वजीरगंज जप्ती से जनौरा रोड पर गहरी सीवर लाइन डालने के लिए महीनों पहले सड़क खोदी गई थी। पाइप डालने के बाद भी सड़क नहीं बनाई गई। कई जगह अभी भी काम चल रहा है। बारिश में पूरा रास्ता कीचड़ से भर गया है और लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।

मेवातीपुरा में नालियों की सफाई न होने से गलियों में जलभराव है। इसी रास्ते पर तीन स्कूल हैं, इसलिए बच्चे गंदे पानी से होकर आने-जाने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी आफताब ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

देवकाली बाईपास सर्विस लेन पर करीब 200 मीटर तक कई दिनों से नाले का पानी भरा हुआ है। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है। इस मार्ग से रोज हजारों लोगों का आवागमन होता है लेकिन जिम्मेदार जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।




शहर के अलग-अलग हिस्सों में की गई पड़ताल में एक जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। बारिश के बीच अधूरे निर्माण कार्यों ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। कहीं रास्ते बंद हैं, कहीं कीचड़ ने सड़कें निगल ली हैं और कहीं जलभराव ने आवाजाही रोक दी है। लोगों का कहना है कि बारिश से पहले जिन कार्यों को पूरा हो जाना चाहिए था, वे अब उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर भारी पड़ रहे हैं। अपन नगर आयुक्त भारत भार्गव ने बताया कि जिन स्थानों पर काम चल रहे हैं, वहां कार्यदायी संस्था को आवागमन सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed