फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Road caves in and waterlogging occurs in Ward No. 7, Tendua Mafi

Ayodhya News: वार्ड संख्या सात तेंदुआ माफी में सड़क धंसी, जलभराव

Mon, 20 Jul 2026 09:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 20 Jul 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
Road caves in and waterlogging occurs in Ward No. 7, Tendua Mafi
बीकापुर। नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात तेंदुआ माफी में डूडा के कराए गए निर्माण कार्य पहली ही बरसात झेल नहीं सके। करीब 400 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क और पानी निकासी की नाली घटिया सामग्री के कारण खराब हो गई। इससे नाली में पूरी तरह जलभराव हो गया है। स्थानीय लोगों ने सोमवार शाम को इकट्ठा होकर इस पर आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन


वार्ड निवासियों ने बताया कि पानी निकासी की कोई व्यवस्था न होने से घरों का गंदा और बरसात का पानी जमा हो गया है। इससे मच्छर पनप रहे हैं और डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। लोगों ने बीकापुर एसडीएम, डीएम, मुख्यमंत्री पोर्टल और डूडा सहित कई अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडेय राणा ने बताया कि यह निर्माण डूडा की ओर से कराया गया है। उन्होंने भी ठेकेदार से निर्माण कार्य पर आपत्ति जताई है। इस दौरान गांधी लाल, रूपा देवी, हिना, उदय प्रताप सिंह, मोहम्मद नाजमीन, मोहम्मद उस्मान और सीमा तिवारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed