फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Road and drainage system in Karpoori Thakur Ward to be improved

Ayodhya News: कर्पूरी ठाकुर वार्ड में 1.88 करोड़ से सुधरेगी सड़क और जलनिकासी व्यवस्था

Fri, 17 Jul 2026 09:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 17 Jul 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
Road and drainage system in Karpoori Thakur Ward to be improved
अयोध्या। कर्पूरी ठाकुर वार्ड में वर्षों से खराब सड़कों और जलनिकासी की समस्या से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत वार्ड के तीन प्रमुख क्षेत्रों में 1.88 करोड़ रुपये की लागत से करीब 1.6 किलोमीटर लंबी सीसी सड़क और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बारिश के दौरान जलभराव की समस्या दूर होगी और लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

नगर निगम के निर्माण विभाग के अनुसार, मलिकपुर में चांदपुर बॉर्डर से हंस नगर कॉलोनी तक 83.13 लाख रुपये की लागत से करीब 700 मीटर लंबी सीसी सड़क व नाली बनाई जाएगी। पंडित पुरवा में काली जी मंदिर होते हुए दर्शन नगर मार्ग तक 61.69 लाख रुपये की लागत से करीब 600 मीटर लंबी सीसी सड़क और नाली का निर्माण होगा। वहीं, विदेशी पुरवा से टीड़ी पुरवा संपर्क मार्ग तक 43.34 लाख रुपये की लागत से करीब 300 मीटर लंबी सीसी सड़क एवं नाली बनाई जाएगी।
विज्ञापन

इन इलाकों में लंबे समय से सड़कें जर्जर थीं। बारिश में नालियों के अभाव और जलभराव के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था। कई बार दोपहिया वाहन फिसलने की घटनाएं भी होती थीं। वार्ड के पार्षद विकास कुमार गौतम ने बताया कि इन कार्यों को स्वीकृति दिलाने के लिए उन्होंने लंबे समय तक लगातार प्रयास और दौड़भाग की। नगर निगम में लगातार पैरवी के बाद इन परियोजनाओं को मंजूरी मिल सकी है। उन्होंने कहा कि सड़क और नाली बनने से वार्ड के सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी। वर्षों से चली आ रही जलभराव और खराब सड़क की समस्या से निजात मिलेगा और आवागमन बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed