{"_id":"6832b34c9dc38d291401802f","slug":"retired-amin-murdered-with-sharp-weapon-who-sleeping-on-farm-in-ayodhya-2025-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: खेत पर सो रहे रिटायर्ड अमीन की धारदार हथियार से वार करके हत्या, दूर तक फैले थे खून छींटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: खेत पर सो रहे रिटायर्ड अमीन की धारदार हथियार से वार करके हत्या, दूर तक फैले थे खून छींटे
Sun, 25 May 2025 11:36 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 25 May 2025 11:36 AM IST
सार
अयोध्या में खेत पर सो रहे रिटायर्ड अमीन की धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई। खून के छींटे दूर दीवार तक फैले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अयोध्या में शनिवार की रात खेत में लगे ट्यूबवेल के बाहर सो रहे रिटायर्ड सहकारी कुर्क अमीन की निर्मम हत्या कर दी गई। आसपास खून की छींटे फैले थे। रविवार की सुबह घटना की जानकारी हुई तो इलाके में खलबली मच गई। जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
घटना तारुन थाना क्षेत्र के बारा गांव की है। गांव से करीब 400 मीटर उत्तर की तरफ कर्मराज यादव (65) का खेत में कत्ल किया गया है। यहां उनका ट्यूबवेल लगा था। लोगों ने बताया कि वह सहकारी कुर्क अमीन के पद से सेवानिवृत्त थे। रिटायर्ड होने के बाद वह रात में वहीं रुकते थे। शनिवार की रात वह ट्यूबवेल के बाहर छप्पर के नीचे तख्त पर सो रहे थे। इसी बीच हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला करके उनकी नृशंस हत्या कर दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- यूपी का मौसम: नौतपा आज से होगा शुरू, इस बार नहीं रहेगी वैसी तपिश, 30 और 31 मई को फिर से हो सकती है बारिश
विज्ञापन
जानकारी लेती पुलिस, व एकत्र लोग
- फोटो : संवाद
रविवार सुबह जानकारी होने पर खेत में भीड़ जमा होने लगी। खून के छींटे ट्यूबवेल की दीवार तक फैले थे। तख्त पर मोबाइल रखा था। नीचे टार्च व पानी की बोतल पड़ी थी। थोड़ी दूर पर बाल्टी व मग रखा था। मृतक अमीन को दो बेटे हैं। बड़ा बेटा दिनेश नेतवारी साधन सहकारी समिति में सचिव है। छोटा बेटा राहुल है। हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है।