फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   religious storyteller has been accused of exploitation under pretext of marriage In Ayodhya

Ayodhya News: कथा वाचक पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी

Sun, 07 Jun 2026 01:07 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 07 Jun 2026 01:07 PM IST
सार

अयोध्या में कथा वाचक पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके जांच में जुटी है। आगे पढ़ें पूरी खबरें...

विज्ञापन
religious storyteller has been accused of exploitation under pretext of marriage In Ayodhya
कथा प्रवाचक पवन देव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के अयोध्या में कथा प्रवाचक पवन देव पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बिहार के सिवान निवासी पीड़िता ने बीकापुर कोतवाली में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि कथा प्रवाचक पवन देव ने मंदिर में शादी रचाने का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। बाद में उसे छोड़ दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके महंगे जेवरात भी हड़प लिए।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद कथा प्रवाचक कुछ दिनों तक उसे अपने घर पर रखे रहे, लेकिन बाद में उसका परित्याग कर दिया। मामला महिला उत्पीड़न से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने पवन देव व अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed