फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ranopali railway crossing remained closed for five hours

Ayodhya News: रानोपाली रेलवे फाटक पांच घंटे रहा बंद

Thu, 23 Jul 2026 10:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 23 Jul 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Ranopali railway crossing remained closed for five hours
रानोपाली रेलवे क्रॉसिंग बंद करके पैकिंग का काम करते कर्मचारी। 
अयोध्या। रानोपाली रेलवे क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार को ट्रैक पैकिंग और ओवरहालिंग का कार्य किया गया। इसके चलते रेलवे फाटक करीब पांच घंटे तक बंद रहा। इससे लोगों को भारी कठिनाई उठानी पड़ी।
विज्ञापन


रेलवे की ओर से यह तकनीकी कार्य सुबह शुरू किया गया था। ट्रेनों के लगातार गुजरने से पटरी कुछ जगहों पर दब गई थी। इन दबी हुई पटरियों को ऊपर उठाकर समतल किया गया। इस मरम्मत कार्य के कारण मार्ग पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। वाहन चालकों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक महेंद्र नाथ मिश्रा ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रियों और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवागमन पर प्रभाव
फाटक बंद होने से रानोपाली क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रानोपाली के मनीष, सुधीर ने बताया कि क्रॉसिंग बंद होने से काफी परेशानी हुए। इसकी वजह से उन्हें दो किमी घूमकर रामपथ पर आना पड़ा। रेलवे अधिकारियों ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया। मरम्मत कार्य सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद फाटक को दोबारा खोल दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed