फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rani Sati Guest House was sealed late last night

Ayodhya News: देर रात सील हुआ राणी सती गेस्ट हाउस

Sun, 21 Sep 2025 09:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 21 Sep 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
Rani Sati Guest House was sealed late last night
अयोध्या। पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने शनिवार की देर रात राणी सती गेस्ट हाउस सील कर दिया है। छापा मारने के दौरान गेस्ट हाउस से भागे पांच आरोपियों की तलाश के लिए दो टीम लगाई गई है। हालांकि, पुलिस की नाक के नीचे हो रहे इस काले कारोबार को लेकर अब भी चर्चाओं का बाजार गरम है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात लगभग 11 बजे सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फतेहगंज के खीरगली में स्थित राणी सती गेस्ट हाउस पर छापा मारा था। इस दौरान बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ और जिस्मफरोशी में संलिप्त 11 महिलाओं समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें रैकेट चलाने वाला गणेश अग्रवाल, उसके सहयोगी मयाराम और पप्पू शामिल थे।
विज्ञापन


इसके अलावा मो. आरिफ, विवेक तिवारी, नियाज अहमद, फैजान अहमद और अजय मौके से भाग गए थे। उन्हें गिरप्तार करने के लिए चौकी इंचार्ज रामनगर धर्मेंद्र सिंह और हवाई पट्टी चौकी प्रभारी को लगाया गया है। वहीं, रात लगभग 10 बजे नगर मजिस्ट्रेट राजेश मिश्रा और सीओ सिटी शैंलेंद्र सिंह ने कागजी प्रक्रिया पूर्ण करके गेस्ट हाउस सील कर दिया है। सीओ सिटी ने बताया कि इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। गणेश के संपर्क में रहने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि यह काला धंधा एक नहीं, बल्कि कई साल से चल रहा था। इसकी जब भी शिकायत की गई, पुलिस ने कार्रवाई तो नहीं की, बल्कि शिकायत करने वाले के बारे में भी बता दिया। अनावश्यक विवाद से बचने के लिए लोग खुलकर सामने नहीं आते थे। पानी नाक से ऊपर हो गया तो लोग मुखर हुए और शुक्रवार की रात मोर्चा खोला, तब पुलिस ने कार्रवाई की। एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि यह गली इसी कुकृत्यों की वजह से बदनाम हो गई थी। नात-रिश्तेदार तक यहां आने से कतराते थे।


सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 में उन्होंने इस गेस्ट हाउस की जांच की थी। उस समय इसमें गणेश का परिवार भी मौजूद था। इस वजह से इस रैकेट की पुष्टि नहीं हाे सकी। सूत्रों के अनुसार एक सप्ताह पहले भी स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत की थी, जिस पर चौकी इंचार्ज विकास गुप्ता ने जाकर पूछताछ की थी, लेकिन इसका खुलासा नहीं हो सका था। ऐसे में पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed