{"_id":"68c05b8d76518ce916097031","slug":"ram-mandirs-security-wall-will-be-built-on-the-lines-of-parliament-house-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1376464-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: संसद भवन की तर्ज पर बनेगी राम मंदिर की सुरक्षा दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: संसद भवन की तर्ज पर बनेगी राम मंदिर की सुरक्षा दीवार
Tue, 09 Sep 2025 10:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
18- मणिरामदास की छावनी में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में मौजूद अध्यक्ष महंत
अयोध्या। संसद भवन की तर्ज पर राम मंदिर की सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू हो गया है। इस दीवार के निर्माण के लिए संसद भवन का भ्रमण श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की एक टीम ने किया था। सुरक्षा दीवार 3400 मीटर लंबी होगी। एक साल के भीतर इसका निर्माण पूरा हो जाने की संभावना है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की बैठक मंगलवार को मणिरामदास की छावनी में हुई। बैठक में मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। बैठक के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि रामकथा संग्रहालय में अभी सिविल वर्क चल रहा है। इसके बाद डिस्प्ले वर्क का काम शुरू होगा। संग्रहालय में 20 गैलरी होगी। इसमें एक हिस्से का निर्माण आईआईटी मद्रास की टीम 7डी तकनीक से कर रही है। संग्रहालय में रामायण की जितनी भी मूल प्रतियां हैं, वह सब उपलब्ध रहेंगी।
ट्रस्ट महासचिव ने बताया कि नवंबर में होने वाले ध्वजारोहण समारोह की तिथि 25 नवंबर फाइनल कर दी गई है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में समाज के विभिन्न शिखर पुरुषों को बुलाया गया था लेकिन यह समारोह उससे अलग होगा। समारोह की तैयारी शुरू की जा चुकी है। बैठक में चंपत राय के अलावा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी, मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, जगदगुरु विश्व प्रसन्न तीर्थ, डॉ. अनिल मिश्र, महंत दिनेंद्र दास, जगद्गुरु वासुदेवानंद सरस्वती, आमंत्रित सदस्य गोपाल राव, दिनेश चंद्र व पदेन सदस्य डीएम निखिल टीकाराम फुंडे शामिल रहे। इनके अलावा के पराशरण चेन्नई से, युग पुरुष परमानंद हरिद्वार से व प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश के गृह सचिव गौरव दयाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक से जुड़े। केंद्र सरकार के प्रतिनिधि प्रशांत लोखंडे बैठक से नहीं जुड़ सके।