{"_id":"6a3d3bbdbf812f29200a8d01","slug":"ram-mandir-offering-controversy-sit-likely-to-visit-ayodhya-again-on-june-26-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 26 जून को फिर अयोध्या आ सकती है एसआईटी, प्रारंभिक रिपोर्ट लेकर लखनऊ गई टीम का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 26 जून को फिर अयोध्या आ सकती है एसआईटी, प्रारंभिक रिपोर्ट लेकर लखनऊ गई टीम का इंतजार
Thu, 25 Jun 2026 08:02 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 25 Jun 2026 08:02 PM IST
सार
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में 26 जून को फिर से एसआईटी अयोध्या आ सकती है। प्रारंभिक रिपोर्ट लेकर लखनऊ गई टीम का इंतजार हो रहा है। पूरे दिन जिले में इसकी चर्चा बनी रही। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
राम मंदिर में प्रवेश करती एसआईटी की टीम (फाइल)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) बृहस्पतिवार को भी अयोध्या नहीं पहुंची। हालांकि दिन भर प्रशासनिक और धार्मिक हलकों में एसआईटी के आने को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा। अब संभावना जताई जा रही है कि टीम शुक्रवार को फिर अयोध्या पहुंचकर जांच की अगली कार्रवाई शुरू कर सकती है।
सूत्रों के अनुसार एसआईटी की टीम बीते शनिवार की रात अब तक जुटाए गए तथ्यों और प्रारंभिक रिपोर्ट के साथ लखनऊ लौट गई थी। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपे जाने के बाद आगे की जांच की रणनीति तैयार की जा रही है। हालांकि एसआईटी से जुड़े कुछ कर्मचारी और तकनीकी स्टाफ अयोध्या में ही मौजूद हैं। साथ ही आवश्यक दस्तावेजों और सूचनाओं का संकलन जारी है।
विज्ञापन
एसआईटी अब जांच के क्रम में राम मंदिर ट्रस्ट के अकाउंट सिस्टम की भी पड़ताल करेगी। राम मंदिर के आय-व्यय का विवरण कितना मौजूद है, यह देखने की कोशिश होगी। साथ ही जमीन खरीद से संबंधित पत्रावलियों व संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार एसआईटी की टीम बीते शनिवार की रात अब तक जुटाए गए तथ्यों और प्रारंभिक रिपोर्ट के साथ लखनऊ लौट गई थी। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपे जाने के बाद आगे की जांच की रणनीति तैयार की जा रही है। हालांकि एसआईटी से जुड़े कुछ कर्मचारी और तकनीकी स्टाफ अयोध्या में ही मौजूद हैं। साथ ही आवश्यक दस्तावेजों और सूचनाओं का संकलन जारी है।
विज्ञापन
एसआईटी कभी भी अयोध्या पहुंच सकती है
बृहस्पतिवार को पूरे दिन राम जन्मभूमि परिसर, प्रशासनिक कार्यालयों और संत समाज के बीच यह चर्चा बनी रही कि एसआईटी कभी भी अयोध्या पहुंच सकती है। कई लोगों की नजरें संभावित पूछताछ और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी रहीं। आरोप लगाने वाले पक्षों और मामले से जुड़े कुछ लोगों में भी टीम के आगमन को लेकर उत्सुकता देखी गई।
विज्ञापन
अकाउंट सिस्टम की भी पड़ताल करेगी एसआईटी
जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एसआईटी अब तक प्राप्त शिकायतों, वीडियो साक्ष्यों, दस्तावेजों और दान व्यवस्था से संबंधित अभिलेखों का मिलान कर रही है। इसके बाद जरूरत पड़ने पर आरोप लगाने वालों, गणना प्रक्रिया से जुड़े लोगों तथा अन्य संबंधित पक्षों से दोबारा पूछताछ की जा सकती है।एसआईटी अब जांच के क्रम में राम मंदिर ट्रस्ट के अकाउंट सिस्टम की भी पड़ताल करेगी। राम मंदिर के आय-व्यय का विवरण कितना मौजूद है, यह देखने की कोशिश होगी। साथ ही जमीन खरीद से संबंधित पत्रावलियों व संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी।