फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Katha Museum will open for devotees from April 2026

Ayodhya News: अप्रैल 2026 से श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा राम कथा संग्रहालय

Wed, 10 Sep 2025 09:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 10 Sep 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
Ram Katha Museum will open for devotees from April 2026
06- पत्रकारों से बात करते नृपेंद्र मिश्र- संवाद
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक बुधवार को राम कथा संग्रहालय में हुई। बैठक में राम कथा संग्रहालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के बाद राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि श्रीराम की मर्यादा, आदर्श और जीवन दर्शन को समर्पित रामकथा संग्रहालय अप्रैल 2026 से आम श्रद्धालुओं के लिए अपने द्वार खोलेगा।
विज्ञापन

कहा कि यह संग्रहालय न केवल प्रभु श्रीराम के दिव्य चरित्र का दर्शन कराएगा बल्कि अयोध्या की गौरवशाली परंपरा और ऐतिहासिक धरोहर को भी आधुनिक तकनीक के माध्यम से जीवंत अनुभव देगा। यह संग्रहालय अप्रैल 2026 से न केवल अयोध्या की पहचान को नई ऊंचाई देगा बल्कि विश्व भर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और प्रेरणा का केंद्र बनेगा। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर 2025 तक संग्रहालय और राम मंदिर परिसर से जुड़े सभी सहायक भवन पूर्ण हो जाएंगे। इसी दिन मंदिर में भव्य ध्वजारोहण किया जाएगा और राम मंदिर का निर्माण पूरा होने की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

बताया कि दूसरे तल के मंदिर का गर्भगृह अब पूरी तरह तैयार है। यहां सभी प्रमुख भाषाओं में लिखी रामायण की प्रतियां स्थापित होंगी और भगवान श्रीराम का विशेष यंत्र भक्तों को दिव्य अनुभूति कराएगा। बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, राम कथा संग्रहालय के निदेशक डॉ. संजीव कुमार सिंह समेत आईआईटी चेन्नई के विशेषज्ञ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed