फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Darbar was adorned

Ayodhya News: सजा राम दरबार, हुई पुष्पवर्षा

Thu, 22 Oct 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 22 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ram Darbar was adorned
राज्या​भिषेक का मंचन करते कलाकार।
अयोध्या। दरबार सजा था।... माता सीता के साथ प्रभु राम सिंहासन पर बैठे थे।... बगल में ही भाई लक्ष्मण खड़े थे। हनुमान जी सेवा में लगे थे। अवसर था अयोध्यास्थ रामलीला समिति की ओर से राम की पैड़ी परिसर में आयोजित श्रीरामराज्याभिषेक समारोह का। 65 वर्षों का वैभवशाली इतिहास समेटे हुए अयोध्यास्थ रामलीला समिति की भव्य राजगद्दी का कार्यक्रम आकर्षक रहा।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष महंत वैदेही बल्लभ शरण ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी और उनका पूजन-अर्चन किया। फूलों की वर्षा हुई। गुरु वशिष्ठ की भूमिका में महंत कमल नयन दास ने भगवान श्रीराम का राजतिलक किया। उन्होंने कहा कि हम सबको भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का प्रयत्न करना चाहिए। इस अवसर पर महंत राजीव लोचन शरण, डॉ़ प्रभाकर मिश्र, पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा अभिषेक मिश्र, विकास श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

अयोध्यावासियों व भरत की लंबी प्रतीक्षा समाप्त हुई। जैसे ही प्रभु श्रीराम के चरण भरत के आश्रम के बाहर पड़े, भरत सहित उनके आगमन और दर्शन की प्रतीक्षा को आतुर समस्त अयोध्या वासियों की आंखें खुशी से भर आईं। अपने प्राणों को त्यागने की प्रतिज्ञा लेने वाले भरत जी तुरंत ही प्रभु श्रीराम के दर्शन को दौड़े आए और उनके चरणों मैं नतमस्तक हो गए। प्रभु श्रीराम ने उन्हें अपने गले से लगा लिया। समस्त ऋषि- मुनि, देवता, गंधर्व और समस्त अयोध्यावासी प्रभु श्रीराम की जय-जयकार करने लगे। यह दृश्य अयोध्या के चौक घंटाघर सहित विभिन्न रामलीलाओं में भरत मिलाप के कार्यक्रमों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौक टकसाल से निकली भव्य रामराज्याभिषेक यात्रा
चौक कोठापार्चा, वजीरगंज जप्ती, साहबगंज, फतेहगंज, हैदरगंज प्रताप नगर, शंकरगढ़ की रामलीला में भरत मिलाप का भव्य मंचन किया गया। केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, केशव बिगुलर आदि पदाधिकारी कार्यक्रमों में शामिल हुए। इससे पहले चौक टकसाल रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में निकली प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed