फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Pregnant woman dies after cesarean delivery, uproar

Ayodhya News: सिजेरियन प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, हंगामा

Sun, 17 Aug 2025 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 17 Aug 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies after cesarean delivery, uproar
पटरंगा। क्षेत्र के मवई-पटरंगा रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में सिजेरियन प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। बाद में स्थानीय लोगों की मध्यस्थता से सुलह-समझौता कर लिया गया।
विज्ञापन

बाबा बाजार क्षेत्र के सैदपुर निवासी बदरूज्जमा की पत्नी को शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर मवई चौराहा से पटरंगा रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां मौजूद डॉक्टर ने शनिवार शाम को सिजेरियन प्रसव कराया। रविवार सुबह महिला की मौत हो गई तो परिजन आक्रोशित हो गए। काफी देर तक उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। कुछ देर बाद परिजन और हॉस्पिटल संचालक के बीच सुलह होने पर मामला शांत हुआ। मवई थाना प्रभारी सुरेश पटेल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मृतका के परिजनों ने विधिक कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed