फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Polling parties reached 414 booths, voting in Milkipur today

Ayodhya News: 414 बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, मिल्कीपुर में मतदान आज

Tue, 04 Feb 2025 08:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 04 Feb 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
Polling parties reached 414 booths, voting in Milkipur today
अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के 414 बूथों पर मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां मंगलवार शाम तक पहुंच गईं। बुधवार को सुबह सात बजे से सभी बूथों पर मतदान शुरू हो जाएगा। शाम पांच बजे मतदान खत्म होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी समेत 10 उम्मीदवारों के भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएंगे। मतगणना आठ फरवरी को होगी। विधानसभा क्षेत्र को चार जोन में बांटकर सुपर जोनल, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


उपचुनाव में मतदान कराने के लिए मंगलवार सुबह नौ बजे से राजकीय इंटर कॉलेज में पोलिंग पार्टियों में शामिल पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय पहुंचने लगे। यहां पर बनाए गए अलग-अलग काउंटरों से सभी मतदान कार्मिकों ने ईवीएम, वीवीपैट और स्टेशनरी प्राप्त की। इसके बाद परिवहन विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए वाहनों से दोपहर में पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई। मतदान कार्मिकों के साथ ही बूथों पर तैनाती के लिए पुलिस फोर्स की भी रवानगी हुई।
विज्ञापन


इस समूची प्रक्रिया पर जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह और सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी नजर रखे हुए थे। डीएम ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों की रवानगी हो गई है। वैसे तो मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा लेकिन मतदाताओं की लाइन लंबी रही तो शाम पांच बजे तक बूथ पर मौजूद अंतिम वोटर तक को चुनाव आयोग की प्रक्रिया के अनुसार टोकन देकर मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले जो युवा मतदाता, पहली बार वोट डालने जा रहे हैं, वे खासतौर पर उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल हों। बताया कि मतदान करने के लिए मतदाता पर्ची होने की बाध्यता नहीं है। अन्य विकल्पों का इस्तेमाल करके भी वोट डाला जा सकता है। वैसे भी दो दिन पहले तक 97.26 फीसदी मतदाता पर्ची वितरित की जा चुकी है। बाकी पर्चियों का वितरण भी कराया जा रहा है।

एआरटीओ राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि जीआईसी से पोलिंग पार्टियों को मिल्कीपुर के बूथों तक पहुंचाने के लिए 114 वाहनों की व्यवस्था की गई थी। इन वाहनों पर रूट चार्ट लगाकर सभी मतदान कार्मिकों को रवाना कर दिया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को 23 वाहन उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षा बलों के जवानों की रवानगी के लिए पुलिस लाइन में 167 वाहनों की व्यवस्था की गई। पीठासीन अधिकारी ऋचा उपाध्याय ने बताया कि सभी मतदान कार्मिक निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए तैयार हैं। इसके लिए दो बार ट्रेनिंग भी हुई है। सभी प्रक्रिया बेहतर ढंग से समझाई गई है।

सामान्य प्रेक्षक ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी का लिया जायजा

सामान्य प्रेक्षक नवीन एसएल ने जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह के साथ राजकीय इंटर काॅलेज में पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल का निरीक्षण किया। सभी बूथों पर व्यापक पैमाने पर तैयारी की गई है। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह, रिटर्निंग ऑफिसर व उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर राजीव रतन सिंह मौजूद रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि उपचुनाव में मतदाताओं को मतदान पर्चियां वितरित की जा चुकी हैं। जिन मतदाताओं को किसी कारणवश मतदान पर्ची नहीं मिली है और उनका मतदाता सूची में नाम है तो उसके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से अन्य विकल्प दिए गए हैं। इसमें आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों व डाकघरों की फोटोयुक्त पासबुक, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, यूडीआईडी कार्ड से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता सूचना पर्ची निर्वाचन आयोग के पोर्टल https://voters.eci.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि पांच फरवरी को जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जिले के कोषागार व उप कोषागार भी बंद रहेंगे। जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार को कचहरी में भी अवकाश घोषित किया गया है। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलसचिव उमानाथ ने बताया कि आवासीय परिसर के साथ जिले के संबद्ध कॉलेजों में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed