फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Police raid two more hotels in the city, investigation underway

Ayodhya News: शहर के दो और होटलों में पुलिस का छापा, की गई छानबीन

Fri, 26 Sep 2025 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 12:11 AM IST
सार

अयोध्या में नगर कोतवाली पुलिस ने दो होटलों पर छापा मारा। छापे के दौरान कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली, लेकिन संचालकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। यह कार्रवाई हालिया सेक्स रैकेट प्रकरण के बाद हुई।

विज्ञापन
Police raid two more hotels in the city, investigation underway
शहर के बजाजा ​स्थित होटल वैशाली की जांच करते कोतवाल अ​श्विनी पांडेय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे शहर के बजाजा स्थित दो होटलों पर छापा मारा। इस दौरान दोनों होटलों में संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली। हालांकि, पुलिस ने किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के आने की सूचना तत्काल देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय बृहस्पतिवार की शाम बजाजा से टकसाल को जाने वाले मार्ग पर स्थित होटल आगमन पहुंचे। होटल में प्रवेश करते ही अंधेरा मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। होटल संचालक से उन्होंने रजिस्टर देखे तो बृहस्पतिवार को एक भी आगंतुक दर्ज न होने पर सवाल किया। संचालक ने बताया कि एक व्यक्ति बुधवार को यहां ठहरा था, जिसने बृहस्पतिवार को चेक आउट किया है। इसके बाद उन्होंने पिछले एक सप्ताह में होटल में ठहरे सभी आगंतुकों की आईडी देखी।
विज्ञापन

इसके बाद वह इसी गली में थोड़ी दूर पर स्थित होटल वैशाली पहुंचे। यहां संचालक काकू मौजूद मिले, जिन्होंने बताया कि होटल में चार आगंतुक ठहरे थे, लेकिन मौजूदा समय में सभी अपने कार्य से बाहर निकले हैं। इसके बाद उन्होंने खाली कमरों की जांच की। पिछले कई दिनों से आए सभी आगंतुकों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान संचालक को किसी संदिग्ध व्यक्ति के आने पर तत्काल सूचना देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि 19 सितंबर की रात लगभग 11 बजे शहर के खीरगली स्थित राणी सती गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापा मारा तो लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। मौके से 11 महिलाएं समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया तो एसएसपी ने शहर के सभी होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे का सत्यापन कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को शहर पुलिस ने भी अभियान चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed