{"_id":"65ea0c84a22fb554180d6474","slug":"pledge-to-realize-dreams-of-self-employment-in-entrepreneurship-workshop-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-642826-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: उद्यमिता की कार्यशाला में स्वरोजगार के सपने साकार करने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: उद्यमिता की कार्यशाला में स्वरोजगार के सपने साकार करने का संकल्प
Fri, 08 Mar 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनकर खुद के साथ अपने परिवार के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा संजोए महिलाओं, युवतियों और छात्राओं का हुजूम उद्यमिता की कार्यशाला में उमड़ पड़ा। हर कोई उत्साह से लबरेज दिखा। इन सभी ने स्वरोजगार के सपने को साकार करने का संकल्प भी लिया। उद्योग विभाग और बैंक के अफसरों ने केंद्र और राज्य सरकार की तमाम योजनाओं की मदद से जीवन को नई दिशा देने के लिए प्रेरित किया।
सिविल लाइन स्थित टिप्सी टाउन रेस्टोरेंट के ट्यूलिप हॉल में बृहस्पतिवार को अमर उजाला की ओर से उद्यमिता पर आधारित कार्यशाला ''''''''एक कदम स्वरोजगार की ओर'''''''' का आयोजन किया गया। तय समय से पहले ही इसमें प्रतिभाग करने के लिए उत्साहित आधी आबादी की प्रतिनिधि पहुंचने लगीं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिला उद्यमियों ने स्टॉल लगाकर अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया।
डीएम नितीश कुमार ने स्टॉलों का भ्रमण कर इन महिलाओं को प्रोत्साहित किया। उद्योग विभाग के अधिकारियों और लीड बैंक प्रबंधक ने अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के तौर तरीकों की विस्तार से जानकारी दी। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से कैसे मदद मिल सकती है, इसके बारे में भी बताया।
विज्ञापन
इसी कड़ी में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत आवेदन करने का तरीका बताया। इन योजनाओं में मिलने वाले ऋण के साथ छूट के बारे में भी जानकारी दी। यह भी बताया गया कि महिलाएं कौन-कौन से रोजगार आसानी से स्थापित कर सकती हैं। खुद के पैरों पर खड़ा होने में आने वाली दुश्वारियों से निपटने के तरीके भी सुझाए। कई युवतियों और छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया।