{"_id":"6ad112f5b3cbf33b6803fa97","slug":"platform-is-being-constructed-at-nirmali-kund-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-161099-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: विसर्जन के लिए निर्मली कुंड पर बन रहा 125 मीटर लंबा प्लेटफॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: विसर्जन के लिए निर्मली कुंड पर बन रहा 125 मीटर लंबा प्लेटफॉर्म
Thu, 15 Oct 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। दुर्गापूजा में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए सरयू तट स्थित निर्मली कुंड पर 125 मीटर लंबा प्लेटफॉर्म बनाया जा रहा है। बाढ़ कार्य खंड और सिंचाई विभाग की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्य का बृहस्पतिवार शाम एडीएम सिटी दिनेश और एसपी सिटी चक्रपाणि पांडेय ने औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विसर्जन स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में हुए निरीक्षण में नगर निगम, स्वास्थ्य, सिंचाई और विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इनमें अपर नगर आयुक्त नागेंद्र यादव, सीएमओ देवेंद्र भीटारिया, अधिशासी अभियंता आशीष रंजन और मनीष चौबे, नगर मजिस्ट्रेट संजीव कुमार उपाध्याय, नगर क्षेत्राधिकारी श्रेयश त्रिपाठी और कैंट थाना प्रभारी शामिल रहे।
समिति अध्यक्ष मनोज जायसवाल के अनुसार, प्लेटफॉर्म निर्माण स्थल पर पानी की गहराई करीब 12 फीट है। इससे प्रतिमा विसर्जन के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर निर्माण कराया जा रहा है। इस दौरान समिति के प्रवक्ता केशव बिगुलर सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।