फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   People terrified by sound of leopard on banks of Saryu river in Ayodhya  forest department is keeping watch

UP News: अयोध्या में सरयू तट पर तेंदुए की आहट से दहशत में लोग, जंगल में मिले पग चिन्ह; वन विभाग कर रहा निगरानी

Mon, 28 Oct 2024 05:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Oct 2024 05:29 PM IST
सार

अयोध्या में सरयू तट पर तेंदुए की आहट से लोग दहशत में हैं। जंगल में उसके पग चिन्ह मिले हैं। वन विभाग सीसीटीवी से इसकी निगरानी कर रहा है। 

विज्ञापन
People terrified by sound of leopard on banks of Saryu river in Ayodhya  forest department is keeping watch
अयोध्या में सरयू तट पर मिले तेंदुए के पग चिन्ह। - फोटो : संवाद

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में सरयू किनारे निर्मली कुंड के आसपास के तेंदुए की आहट से स्थानीय लोगों में दहशत है। वन विभाग ने निगरानी के लिए करतनिया घाट वन्य जीव विहार से कैमरा ट्रैक मंगाया है। जल्द ही कैमरा ट्रैप के माध्यम से निगरानी शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन


डीएफओ प्रणव जैन ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। जंगल के आसपास रहने वाले लोग निश्चिंत रहें। सिर्फ थोड़ी सतर्कता बरतें। वन विभाग निगरानी कर रहा है। तेंदुआ जंगल के भीतर अपने प्राकृतिक वास में विचरण कर रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: थाईलैंड की महिला को मिली भारतीय नागरिकता, DM ने दिया प्रमाणपत्र; गृह मंत्रालय से की थी अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ बोले- विन विभाग को तुरंत दें सूचना

बताया कि अभी तक उसकी ओर से कोई अप्रिय घटना अंजाम नहीं दी गई है। जंगल में जो पग चिन्ह मिले हैं, उससे स्पष्ट है कि विचरण कर रहा वन्य जीव तेंदुआ ही है। वन विभाग ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। यदि किसी को तेंदुआ नजर आए तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed