UP News: अयोध्या में सरयू तट पर तेंदुए की आहट से दहशत में लोग, जंगल में मिले पग चिन्ह; वन विभाग कर रहा निगरानी
अयोध्या में सरयू तट पर तेंदुए की आहट से लोग दहशत में हैं। जंगल में उसके पग चिन्ह मिले हैं। वन विभाग सीसीटीवी से इसकी निगरानी कर रहा है।
विस्तार
रामनगरी अयोध्या में सरयू किनारे निर्मली कुंड के आसपास के तेंदुए की आहट से स्थानीय लोगों में दहशत है। वन विभाग ने निगरानी के लिए करतनिया घाट वन्य जीव विहार से कैमरा ट्रैक मंगाया है। जल्द ही कैमरा ट्रैप के माध्यम से निगरानी शुरू की जाएगी।
डीएफओ प्रणव जैन ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। जंगल के आसपास रहने वाले लोग निश्चिंत रहें। सिर्फ थोड़ी सतर्कता बरतें। वन विभाग निगरानी कर रहा है। तेंदुआ जंगल के भीतर अपने प्राकृतिक वास में विचरण कर रहा है।
यह भी पढ़ेंः- UP News: थाईलैंड की महिला को मिली भारतीय नागरिकता, DM ने दिया प्रमाणपत्र; गृह मंत्रालय से की थी अपील
डीएफओ बोले- विन विभाग को तुरंत दें सूचना
बताया कि अभी तक उसकी ओर से कोई अप्रिय घटना अंजाम नहीं दी गई है। जंगल में जो पग चिन्ह मिले हैं, उससे स्पष्ट है कि विचरण कर रहा वन्य जीव तेंदुआ ही है। वन विभाग ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। यदि किसी को तेंदुआ नजर आए तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.