फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   People in SUV attacked a salesman

Ayodhya News: एसयूवी सवार लोगों ने सेल्समैन पर किया जानलेवा हमला

Tue, 23 Sep 2025 09:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 23 Sep 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
People in SUV attacked a salesman
बीकापुर। शराब का ठेका बंद करके रात में बाइक से घर जा रहे सेल्समैन को रास्ते में एसयूवी और कार सवार आरोपियों ने हमला करके मरणासन्न कर दिया। घटना सोमवार रात करीब 10:30 बजे कोतवाली क्षेत्र के बीकापुर-इनायत नगर मार्ग पर कल्याणपुर चकडुहिया मोड़ स्थित उमरपुर के पास हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बहिउद्दीनपुर निवासी राजू यादव (28) उमरपुर बाजार में संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समेन हैं। सोमवार की रात करीब 10:30 बजे वह दुकान बंद करके बाइक से अपने घर जा रहे थे। कल्याणपुर चकडुहिया मोड़ के पास एक एसयूवी सवार लोगों ने टक्कर मारने का प्रयास किया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

आरोपियों ने अपना वाहन ओवरटेक करके आगे खड़ा कर दिया। इसी दौरान पीछे से भी एक कार आकर रुकी। आरोप है कि दोनों वाहनों में करीब आधा दर्जन युवक डंडा और हॉकी लेकर नीचे उतरे और उन हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। किसी ने घटना की सूचना एसएसपी को दी। इसके बाद सीओ पीयूष, इंस्पेक्टर लालचंद सरोज मौके पर आए और घायल को सीएचसी बीकापुर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते डॉ. धर्मेंद्र रंजन ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने रात में घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसओजी की टीम रात में ही आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई। सूत्रों के अनुसार घटनास्थल से आरोपियों का एक मोबाइल फोन मिला है, जिससे उनकी पहचान की गई है। पुलिस ने रात भर में आधा दर्जन आरोपियों को कोतवाली लाई है। ठेके की देखभाल कर रहे बंटी सिंह ने बताया कि शराब बिक्री का पूरा पैसा दुकान में सुरक्षित है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद कर लिया है। इंस्पेक्टर लालचंद सरोज ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा, गाली-गलौज, धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed