फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Payal and Sushmita Yadav won the 1500 meter race

Ayodhya News: 1500 मीटर दौड़ में पायल और सुष्मिता यादव ने मारी बाजी

Wed, 24 Dec 2025 08:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 24 Dec 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
Payal and Sushmita Yadav won the 1500 meter race
35-डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल प्रतियोगिता में लंबी कूद में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी।-
अयोध्या। डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर में बुधवार को सांसद खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर 1500 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तहत कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती हैं। सांसद खेल प्रतियोगिता ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान कर रही है। समापन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित करेंगे। उद्घाटन अवसर पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


200 मीटर दौड़ में विकास अव्वल
प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ सब जूनियर बालक वर्ग में आदर्श अव्वल रहे। वहीं 100 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में सनी गिरी ने बाजी मारी। 100 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में विकास विजयी रहे। 200 मीटर दौड़ सब जूनियर बालक वर्ग में आदर्श अव्वल रहे। वहीं 200 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में सनी गिरी ने बाजी मारी। 200 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में विकास सिंह विजयी रहे। 100 मीटर दौड़ सब जूनियर बालिका वर्ग में रंजना देवी विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी कूद में चांदनी सरोज लगाई छलांग
100 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में कोमल यादव ने बाजी मारी। 100 मीटर दौड़ सीनियर बालिका वर्ग में खुशी कुमारी विजयी रहीं। 200 मीटर दौड़ सब जूनियर बालिका वर्ग में गीता यादव विजयी हुईं। 200 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में कोमल यादव विजयी हुईं। 200 मीटर दौड़ सीनियर बालिका वर्ग में खुशी कुमारी विजयी रहीं। 1500 मीटर दौड़ जूनियर बालिका में पायल विजयी रहीं। 1500 मीटर दौड़ सीनियर बालिका में सुष्मिता यादव विजयी रहीं। 600 मीटर दौड़ सब जूनियर बालिका में आयुषी यादव ने बाजी मारी। लंबी कूद सीनियर बालिका में चांदनी सरोज विजयी रहीं। लंबी कूद जूनियर बालिका में अंशिका अव्वल रहीं। लंबी कूद सब जूनियर बालिका में नंदनी विजयी रहीं।


अजय ने सबसे दूर फेंका गोला
1500 मीटर दौड़ जूनियर बालक में आयुष यादव विजयी रहे। 1500 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में राकेश यादव विजयी हुए। लंबी कूद सीनियर बालक वर्ग में सचिन अव्वल रहे। लंबी कूद जूनियर बालक वर्ग में सूरज सिंह विजयी रहे। लंबी कूद सब जूनियर बालक वर्ग में अंशुमान सिंह विजयी हुए। 600 मीटर दौड़ सब जूनियर बालक वर्ग में आदर्श सिंह विजयी हुए। 400 मीटर दौड़ सब जूनियर बालक वर्ग में अनंत श्रीधर विजयी हुए। 400 मीटर दौड़ जूनियर बालक में श्रेयांश पाल ने बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ सीनियर बालक में निशांत सिंह विजयी हुए। गोला फेंक सब जूनियर बालक में अजय विश्वकर्मा विजयी हुए। गोला फेंक जूनियर बालक वर्ग में सूरज सिंह ने बाजी मारी। गोला फेंक सीनियर बालक वर्ग में सागर विजयी रहे।

35-डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल प्रतियोगिता में लंबी कूद में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।-

35-डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल प्रतियोगिता में लंबी कूद में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।-

35-डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल प्रतियोगिता में लंबी कूद में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।-

35-डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल प्रतियोगिता में लंबी कूद में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed