{"_id":"68cd988a24e2cdc4680af916","slug":"parking-and-shops-will-be-constructed-at-the-place-of-slaughterhouse-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1392011-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बूचड़खाना की जगह पर पार्किंग व दुकानों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बूचड़खाना की जगह पर पार्किंग व दुकानों का होगा निर्माण
विज्ञापन
32- ऋषि टोला में निरीक्षण करते महापौर व नगर आयुक्त - नगर निगम
अयोध्या। शहर में फतेहगंज चौराहे के पास बूचड़खाना की जगह पर पार्किंग और दुकानों का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए महापौर ने नगर आयुक्त को परियोजना तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। जिला महिला अस्पताल के पास से आने वाले नाले पर अतिक्रमण होने से जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए अतिक्रमण हटवा कर अस्पताल की बाउंड्रीवॉल पर गेट लगवाया जाएगा।
नगर की सरकार-आपके द्वार अभियान के तहत महिला अस्पताल मार्ग पर स्थित एक निजी ऑर्थो सेंटर के पास गली के मुहाने पर शुक्रवार सुबह सात बजे नगर निगम के कर्मचारी व अधिकारी एकत्र थे। इस बीच महापौर गिरीशपति त्रिपाठी व नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार पहुंचे। यहां से उप सभापति राजेश गौड़, पार्षद हरिश्चंद्र, अनिल सिंह, सुप्रीत कपूर, व बृजेंद्र जायसवाल के साथ निरीक्षण का सिलसिला शुरू हुआ।
गली की ओर मुड़ते ही जलभराव की समस्या सामने आई। बताया गया कि पुलिस लाइन का पानी इधर आने से बरसात के दौरान रास्ते में दो फीट पानी भर जाता है। ऋषि टोला से चौक-फतेहगंज मार्ग को जोड़ने वाली गली में महापौर ने टूटी पटिया को बदलने का निर्देश दिया। पार्षद हरिश्चंद्र ने पोकलैंड लगाकर नाले की गहराई बढ़ाने की जरूरत बताई। महापौर ने इस गली में भारी वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए बैरियर लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
बेहतर जल निकासी के लिए पुलिया को तोड़ कर होगा नया निर्माण
फतेहगंज चौराहे पर व्यापारियों ने महापौर का स्वागत किया। यहां गली में स्लोप बनवाए जाने का निर्देश दिया। रामजानकी मंदिर के पास बेहतर जल निकासी के लिए सकरी पुलिया को तोड़कर नया निर्माण कराने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने कहा कि दीपावली के बाद गली को ऊंचा करवाया जाएगा।
दालमंडी चौराहे पर कराया जाएगा शौचालय का निर्माण
दालमंडी में दुर्गा पूजा पंडाल के ऊपर लटक रहे बिजली के तार को देखते हुए महापौर ने पंडाल की ऊंचाई कम करने की सलाह दी। चौराहे पर दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने शौचालय की मांग की। इसके निर्माण के निर्देश नगर आयुक्त ने दिए। महापौर ने इस स्थल का सुंदरीकरण कराने के साथ झाड़ू गोदाम से दूध डेयरी तक पानी की पाइप लाइन डलवाने का निर्देश दिया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त भारत कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएम शुक्ल, अधिशासी अभियंता निर्माण राजपति यादव, सहायक अभियंता जलकल जय कुमार व मुख्य सफाई निरीक्षक कमल कुमार मौजूद रहे।