फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Only the lawyer can provide justice to the exploited and the weak: District Judge

शोषित और कमजोर को न्याय दिलाने वाला ही अधिवक्ता : जिला जज

Wed, 10 Sep 2025 09:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 10 Sep 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
Only the lawyer can provide justice to the exploited and the weak: District Judge
29-फैजाबाद बार एसोसिएशन के आचार्य नरेंद्र देव सभागार में आयोजित अ​धिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस
अयोध्या। समाज के शोषित, कमजोर व गरीब की जो कानूनी रूप से न्याय दिलाए, वही अधिवक्ता होता है। वर्तमान में अधिवक्ता अपनी दिशा से भटक रहे हैं और डरने व डराने का काम करने लगे हैं। यह बातें जिला जज रणंजय कुमार वर्मा ने फैजाबाद बार एसोसिएशन के आचार्य नरेंद्र देव सभागार में आयोजित अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस समारोह में बुधवार को कहीं।
विज्ञापन


जिला जज ने कहा कि हमारा देश तभी विश्व के शिखर पर स्थापित हो सकता है, जब हम अपने अंदर परिवर्तन लाएंगे। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि आदर्श ऐसी स्थित होती है, जिसे पाया नहीं जा सकता है, लेकिन प्रयास हमेशा करना चाहिए। इससे जिला जज रणंजय कुमार वर्मा और अधिवक्ता परिषद की प्रांतीय महामंत्री मीनाक्षी परिहार ने भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह शुरू कराया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता जनार्दन दुबे, रामकृष्ण तिवारी, अभय प्रकाश श्रीवास्तव व वीरेंद्र मौर्य को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष अरविंद कौल, आशुतोष पांडेय, प्रांतीय मंत्री अमर बहादुर सिंह, फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह, मजिस्ट्रेट स्वर्ण माला सिंह, जिला महामंत्री रत्नेश सिंह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed